UP Crime News: सोनभद्र में हत्या और चोरी मामले में बड़ा खुलासा, गिरफ्तार आरोपी ने खोल कई राज

जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने और अपराधियों की कमर तोड़ अभियान के तहत थाना ओबरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गिरधर सीमेंट्स लिमिटेड परिसर में हुए हत्या व चोरी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 13 February 2026, 5:08 PM IST
google-preferred

Sonbhadra: जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने और अपराधियों की कमर तोड़ अभियान के तहत थाना ओबरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गिरधर सीमेंट्स लिमिटेड परिसर में हुए हत्या व चोरी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गुरुवार रात को बग्धा नाला ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर करीब एक बजे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी की निशानदेही पर घटना स्थल से लगभग 300 मीटर दूर पक्के नाले व झाड़ियों में छिपाए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 315 बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान श्रवन सिंह उर्फ श्रवण गौड पुत्र राम प्रसाद सिंह निवासी ग्राम झारा, थाना सनावल, जिला बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है।

आरोपी ने किया खुलासा

हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी श्रवण सिंह उर्फ श्रवण गोंड ने पुलिस पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले कंपनी में मिस्री के पद पर काम करता था और नौकरी से निकाले जाने व डांट-फटकार के कारण उसने रंजिश में आकर 7/8 फरवरी की रात बाउंड्री कूदकर परिसर में प्रवेश किया और बरामदे में सो रहे विष्णु हरि उपाध्याय के सिर पर पत्थर से कई वार कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने कार्यालय खोलकर नकदी व मोबाइल चोरी किया और पहचान छिपाने के लिए CCTV तोड़कर उपकरण नाले की झाड़ियों में छिपा दिया।

PMO Renamed: प्रधानमंत्री कार्यालय का बदला गया नाम और पता, जानिये नया एड्रेस

ये सामान हुआ बरामद

पुलिस ने आरोपी से मृतक का 1 नोकिया कीपैड मोबाइल, आधार कार्ड (अभियुक्त का), एक सफेद धातु का कड़ा, एक  काला HIP प्रिंटर, एक काला Lenovo मॉनिटर और 5000 रुपए नगद  बरामद किया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय थाना ओबरा जनपद सोनभद्र, निरीक्षक अपराध शमशेर यादव थाना ओबरा जनपद सोनभद्र,  उ०नि० राजेश जी चौबे प्रभारी एस.ओ.जी. सर्विलांश जनपद सोनभद्र, उ0नि0 राम सिंह यादव थाना ओबरा जनपद सोनभद्र,  हे०का० संतोष कुमार पटेल, हे0का0 सतीश कुमार सिंह एस.ओ.जी. सोनभद्र,  का० रितेश सिंह, का० अजीत कुमार, का० सत्यम पाण्डेय, का० चा० अजीत कुमार यादव एस.ओ.जी., का० यशवंत सरोज, का०चा० मनीष राय, का० प्रवीण कुमार राय थाना ओबरा जनपद सोनभद्र शामिल रहे।

सोनभद्र में चौंकाने वाली लापरवाही, मौत के बाद भी नहीं मिला सुकून; जानें क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि 7/8 फरवरी 2026 की रात गिरधर सीमेंट्स लिमिटेड परिसर में कंपनी संचालक के चाचा विष्णु हरि उपाध्याय की अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर से सिर पर वार कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद कार्यालय का ताला खोलकर दराज में रखे ₹6500 नकद और मृतक का मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया। साथ ही पहचान छिपाने के लिए सीसीटीवी कैमरा तोड़कर मॉनिटर व प्रिंटर भी हटाकर छिपा दिए गए थे।

Location : 
  • Sonbhadra

Published : 
  • 13 February 2026, 5:08 PM IST

Advertisement
Advertisement