एक रात, तीन दुकानें और लाखों का सामान! प्रतापगढ़ में चोरों ने ऐसे मचाया तांडव, CCTV DVR भी ले गए
प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में तीन दुकानों को निशाना बनाया। इरशाद सीमेंट एजेंसी से नकदी, सीसीटीवी डीवीआर और जरूरी कागजात, जबकि हाफिज जी फर्नीचर की दुकान से नकदी और मशीनें चोरी होने की बात सामने आई है। तीसरी दुकान का शटर तोड़ा गया, लेकिन वहां से कुछ नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।