Auto News: इस दिन लॉन्च होगी Tata Punch EV Facelift, नए फीचर्स और ADAS के साथ बनेगी और दमदार

Tata Punch EV Facelift 20 फरवरी 2026 को लॉन्च होगी। जानें नए डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर, ADAS सेफ्टी फीचर्स, बैटरी रेंज और संभावित कीमत की पूरी जानकारी।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 13 February 2026, 4:08 PM IST
google-preferred

New Delhi: भारतीय ऑटो बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है और इसी रफ्तार को देखते हुए टाटा मोटर्स अपनी एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक SUV का अपडेटेड वर्जन पेश करने जा रही है। Tata Motors 20 फरवरी 2026 को Tata Punch EV का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। Punch EV पहले ही सेफ्टी और वैल्यू फॉर मनी के लिए जानी जाती रही है, लेकिन अब इसे ज्यादा प्रीमियम लुक और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया जा सकता है।

डिजाइन में क्या होगा नया?

नई Punch EV फेसलिफ्ट में एक्सटीरियर पर हल्के लेकिन असरदार बदलाव देखने को मिल सकते हैं। फ्रंट प्रोफाइल में क्लोज्ड ग्रिल और स्प्लिट LED हेडलाइट सेटअप बरकरार रहेगा, लेकिन हेडलाइट्स को जोड़ने वाली ब्लैक स्ट्रिप हटाई जा सकती है, जिससे डिजाइन ज्यादा क्लीन और मॉडर्न लगेगा।

स्लिम DRLs और कॉम्पैक्ट SUV स्टांस को बनाए रखते हुए फ्रंट बंपर में नई स्कफ प्लेट जोड़ी जा सकती है, जो इसे ज्यादा मजबूत अपील देगी। साइड प्रोफाइल में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, हालांकि 16-इंच अलॉय व्हील्स के डिजाइन में अपडेट देखने को मिल सकता है।

केबिन होगा ज्यादा प्रीमियम

इंटीरियर में भी कंपनी कुछ बड़े अपग्रेड दे सकती है। नई अपहोल्स्ट्री, बेहतर सीट कुशनिंग और थाई सपोर्ट के साथ आराम का स्तर बढ़ाया जा सकता है। संभावित फीचर्स में 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टू-स्पोक इल्यूमिनेटेड स्टीयरिंग व्हील और रोटरी डायल गियर शिफ्टर शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा वॉयस-एनेबल्ड इलेक्ट्रिक सनरूफ भी दिया जा सकता है, जो इस सेगमेंट में इसे खास बना देगा।

Auto News: SUV के दौर में भी सेडान की वापसी, जानें पिछले साल कितनी हुई इस कार की बिक्री

सेफ्टी में बड़ा अपडेट

Punch EV फेसलिफ्ट में सेफ्टी के मोर्चे पर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें ADAS फीचर्स जोड़े जा सकते हैं, जिनमें ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग और फ्रंट कोलिजन वार्निंग शामिल हो सकते हैं।

अगर ये फीचर्स मिलते हैं, तो Punch EV अपनी कैटेगरी की सबसे एडवांस इलेक्ट्रिक SUV में से एक बन सकती है। मौजूदा मॉडल को पहले ही ग्लोबल NCAP से अच्छी सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है, जिससे इसकी विश्वसनीयता मजबूत है।

बैटरी और रेंज

नई Punch EV में 25 kWh और 35 kWh बैटरी पैक जारी रहने की संभावना है। हालांकि कंपनी सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन के जरिए ड्राइविंग रेंज में हल्का सुधार कर सकती है। यह शहर में रोजाना इस्तेमाल के लिए एक प्रैक्टिकल विकल्प बनी रह सकती है।

Auto News: खत्म हुआ इंतजार! नई टाटा सिएरा SUV की लॉन्च टाइमलाइन आई सामने, जानें फीचर्स

कीमत और मुकाबला

मौजूदा Punch EV की कीमत 9.99 लाख से 14.44 लाख रुपये के बीच है। फेसलिफ्ट मॉडल की संभावित कीमत 10 से 15 लाख रुपये के बीच हो सकती है। इसका मुकाबला Citroen eC3, MG Windsor EV, Mahindra XUV 3XO EV और Tata Nexon EV से होगा।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 13 February 2026, 4:08 PM IST

Advertisement
Advertisement