हिंदी
SUV की बढ़ती लोकप्रियता के बीच सेडान कारें भी भारतीय बाजार में अपनी जगह बनाए हुए हैं। दिसंबर 2025 में मारुति डिजायर से लेकर होंडा सिटी तक कई सेडान मॉडल्स ने शानदार बिक्री दर्ज की। जानिए भारत की टॉप-5 सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान कारें।
सेडान की वापसी (Img Source: Google)
New Delhi: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इस समय SUV का दबदबा साफ नजर आता है। ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस और दमदार लुक के चलते SUV की बिक्री लगातार बढ़ रही है, जबकि कभी बाजार पर राज करने वाली सेडान कारें पीछे छूटती दिख रही थीं। हालांकि, सेडान सेगमेंट पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। इसकी सबसे बड़ी मिसाल मारुति सुजुकी डिजायर का सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान बनना है।
जो ग्राहक आज भी आरामदायक ड्राइव, बेहतर माइलेज और संतुलित डिजाइन के कारण सेडान को पसंद करते हैं, उनके लिए भारतीय बाजार में कई मजबूत विकल्प मौजूद हैं। आइए जानते हैं दिसंबर 2025 में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान कारों के बारे में।
मारुति सुजुकी डिजायर दिसंबर 2025 में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान रही। इस महीने इसकी 19,072 यूनिट्स बिकीं। 6.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत वाली डिजायर अपडेटेड डिजाइन, सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा और कई आधुनिक फीचर्स के साथ आती है। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन और CNG ऑप्शन मिलता है। कंपनी के मुताबिक इसका माइलेज 24.79 किमी/लीटर तक है, जो इसे फैमिली कार के तौर पर बेहद किफायती बनाता है।
हुंडई ऑरा भी सेडान सेगमेंट में मजबूत प्रदर्शन कर रही है। दिसंबर 2025 में इसकी 4,925 यूनिट्स बिकीं। 5.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर मिलने वाली ऑरा में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ CNG का विकल्प भी उपलब्ध है। इसमें मैनुअल और AMT ट्रांसमिशन दोनों मिलते हैं, जिससे यह शहर के साथ-साथ रोजमर्रा की ड्राइव के लिए भी अच्छा विकल्प बनती है।
होंडा अमेज अपनी विश्वसनीयता और बेहतर फीचर्स के लिए जानी जाती है। दिसंबर 2025 में इस कार की 2,575 यूनिट्स बिकीं। 7.48 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत वाली अमेज 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। शानदार बिल्ड क्वालिटी और स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस के कारण यह अभी भी कई खरीदारों की पसंद बनी हुई है।
Auto News: नई लुक के साथ आ रही Tata Punch Facelift, क्या अब पहले से ज्यादा स्टाइलिश होगी ये SUV?
कॉम्पैक्ट सेडान के बाद प्रीमियम सेडान सेगमेंट में वोक्सवैगन वर्टस ने अपनी जगह बनाई। दिसंबर 2025 में इसकी 2,378 यूनिट्स बिकीं। 10.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर मिलने वाली वर्टस में 1.0 लीटर TSI और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है। पांच सितारा सेफ्टी रेटिंग और शानदार हैंडलिंग इसे प्रीमियम खरीदारों के लिए खास बनाती है।
होंडा सिटी भले ही बिक्री के मामले में नीचे हो, लेकिन इसका क्रेज अब भी कायम है। दिसंबर 2025 में इसकी 943 यूनिट्स बिकीं। 11.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत वाली यह सेडान 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। CVT ट्रांसमिशन में यह 18 किमी/लीटर से ज्यादा माइलेज देने का दावा करती है।
Auto News: बजट में इलेक्ट्रिक कार खरीदनी है? ये हैं भारत की 3 सबसे सस्ती EV कारें
SUV के दबदबे के बावजूद, आंकड़े बताते हैं कि सेडान कारों की अपनी अलग पहचान और ग्राहक वर्ग अब भी मौजूद है। बेहतर माइलेज, आरामदायक राइड और किफायती मेंटेनेंस के चलते सेडान सेगमेंट धीरे-धीरे वापसी की कोशिश करता नजर आ रहा है।
No related posts found.