टाटा ने फिर दिया बड़ा झटका, 1 जुलाई से Punch-Nexon समेत कई गाड़ियां होंगी महंगी, जानिए वजह
टाटा मोटर्स ने जुलाई 2026 से कमर्शियल वाहनों की कीमतों में 2.5 फीसदी तक और पैसेंजर कारों व SUV की कीमतों में 1.5 फीसदी तक बढ़ोतरी का ऐलान किया है। Punch, Nexon, Curvv, Harrier और Safari समेत कई लोकप्रिय मॉडल प्रभावित हो सकते हैं। 30 जून तक पुरानी कीमतों पर बुकिंग का मौका है।