नई Tata Sierra के साथ छुपा है ये स्मार्ट सुरक्षा प्लान, जल्दी न लिया तो होगा नुकसान

Tata Motors ने हाल ही में नई Tata Sierra को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। मिड-साइज SUV सेगमेंट में यह गाड़ी Curvv से अधूरी कोशिश को पूरा करती दिख रही है। एक्स-शोरूम कीमत 11.50 लाख रुपये से शुरू होने वाली Sierra का डिजाइन दमदार और प्रीमियम फील देने वाला है। लॉन्च के बाद इसे ग्राहकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 22 January 2026, 3:55 PM IST
google-preferred
1 / 6 \"Zoom\"
2 / 6 \"Zoom\"Tata Motors ने एक्सटेंडेड वारंटी के लिए समय सीमा तय की है। यदि आप गाड़ी खरीदने के 90 दिनों के भीतर एक्सटेंडेड वारंटी ले लेते हैं, तो कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा। 90 से 180 दिनों के बीच लेने पर 10% सरचार्ज लगेगा। वहीं 180 दिनों के बाद लेने पर 20% तक ज्यादा शुल्क देना होगा। यानी जितना जल्दी निर्णय लिया जाएगा, उतना अधिक फायदा मिलेगा। (Img- Internet)
3 / 6 \"Zoom\"Tata Sierra के लिए दो प्रकार के एक्सटेंडेड वारंटी प्लान उपलब्ध हैं, जो ग्राहकों को लंबी अवधि तक सुरक्षा प्रदान करते हैं। पहला प्लान 1 साल या 1,00,000 किलोमीटर का है, जिसकी कीमत मॉडल के आधार पर अलग-अलग है। NA पेट्रोल MT वेरिएंट के लिए यह लगभग 20,220 रुपये से शुरू होता है, जबकि डीजल AT वेरिएंट के लिए कीमत लगभग 24,400 रुपये है। (Img- Internet)
4 / 6 \"Zoom\"दूसरा प्लान 2 साल या 1,25,000 किलोमीटर का है, जो थोड़ा महंगा है और इसकी कीमत 25,000 रुपये से लेकर 34,000 रुपये तक जाती है। यह प्लान उन खरीदारों के लिए अधिक उपयुक्त है, जो Tata Sierra को लंबे समय तक चलाने का इरादा रखते हैं और रिपेयर या मेंटेनेंस खर्च से बचाव चाहते हैं। (Img- Internet)
5 / 6 \"Zoom\"आज की गाड़ियां पहले से ज्यादा भरोसेमंद हैं, लेकिन एक्सटेंडेड वारंटी लेने से बड़े रिपेयर खर्च की चिंता कम हो जाती है। विशेषकर Tata Sierra जैसी नई SUV के लिए यह वारंटी ओनरशिप एक्सपीरियंस को ज्यादा बेहतर बनाती है। (Img- Internet)
6 / 6 \"Zoom\"इसका मतलब है कि जब गाड़ी की उम्र बढ़ती है या अचानक इंजन/गेयरबॉक्स में समस्या आती है, तो खर्च का बोझ काफी हद तक कम हो जाता है। लंबे समय तक गाड़ी रखने वाले खरीदारों के लिए यह एक स्मार्ट और सुरक्षित निवेश साबित हो सकता है। (Img- Internet)

Location :  New Delhi

Published :  22 January 2026, 3:55 PM IST

Advertisement