हिंदी
Tata Motors आज मुंबई में अपनी आइकॉनिक SUV Tata Sierra को नए मॉडर्न और हाई-टेक अवतार में पेश करने जा रही है। 5-डोर डिजाइन, ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, ADAS फीचर्स और 600 KM रेंज वाली EV के साथ यह SUV भारतीय बाजार में दमदार वापसी करने को तैयार है।
4
Mumbai: Tata Motors ने आखिरकार अपने फैंस का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म कर दिया है। कंपनी आज अपनी आइकॉनिक SUV Tata Sierra को नए हाई-टेक और मॉडर्न अवतार में दुनिया के सामने पेश करने जा रही है। 90 के दशक में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी अनोखी पहचान बनाने वाली यह SUV अब एक बार फिर वापसी कर रही है।
Sierra का ग्लोबल अनवील आज मुंबई में होने वाला है। पिछले कुछ महीनों के दौरान इसके कई स्पाई शॉट्स, कॉन्सेप्ट डिजाइन और फीचर लीक सामने आए हैं, जिसने गाड़ी के प्रति उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

नई Tata Sierra को इस बार एक लाइफस्टाइल और फैमिली-फ्रेंडली SUV के तौर पर तैयार किया गया है। 90’s मॉडल का 3-डोर लेआउट अब बदलकर अधिक प्रैक्टिकल 5-डोर डिजाइन में आ गया है। वहीं, कंपनी ने Sierra की पहचान माने जाने वाले ‘Alpine Window’ को मॉडर्न टच के साथ नए मॉडल में भी शामिल रखा है, जिससे SUV में पुराने मॉडल की छाप साफ नजर आती है।
CBI कोर्ट का बड़ा फैसला: बैंक धोखाधड़ी मामले में कंपनी समेत 6 आरोपी दोषी करार, जानें क्या मिली सजा?
डिजाइन के हिसाब से नई Sierra में दमदार और मस्कुलर बॉडीलाइन, हाई बोनट, ग्लॉस-ब्लैक थीम, नए पिलर, फ्लश डोर हैंडल्स और बड़े 19-इंच अलॉय व्हील्स शामिल किए गए हैं। LED हेडलैंप और टेललैंप पूरा लुक और भी आधुनिक बनाते हैं। कुल मिलाकर Sierra का यह नया अवतार युवा खरीदारों के साथ-साथ फैमिली कार बायर्स दोनों को आकर्षित करने की क्षमता रखता है।

नई Sierra के फीचर्स इसे अपने सेगमेंट की सबसे हाई-टेक SUVs में शामिल करेंगे। उम्मीद है कि इसमें डुअल-पेन पैनोरमिक सनरूफ, Level-2 ADAS, फुल LED लाइटिंग, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स और OTA अपडेट सपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
सबसे बड़ा आकर्षण इसका इंटीरियर है। जिसे Tata पहली बार एक ट्रिपल स्क्रीन सेटअप से लैस कर रही है। इसमें 12.3-इंच की दो बड़ी टचस्क्रीन और 10.2-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल होने की उम्मीद है। यह हाई-टेक इंटीरियर Sierra को अपने मुकाबले वाली SUVs से बिल्कुल अलग पहचान देगा।
नई Sierra के पावरट्रेन विकल्प भी बेहद विविध होंगे। इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, Harrier वाला 2.0-लीटर डीज़ल या Curvv वाला 1.5-लीटर डीज़ल इंजन दिए जा सकते हैं।
इसके अलावा जिस मॉडल पर सबसे ज्यादा चर्चा है वह है Sierra EV। यह लगभग 65 kWh बैटरी पैक के साथ आ सकती है, जो करीब 600 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम होगी। इससे यह SUV लॉन्ग-ड्राइव प्रेमियों के लिए बेहद आकर्षक विकल्प बन सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नई Tata Sierra की शुरुआती कीमत करीब 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है। हालांकि, फीचर्स, इंजन विकल्पों और EV वेरिएंट को देखते हुए इसके टॉप मॉडल की कीमत इससे काफी ऊपर जाने की उम्मीद है। मॉडर्न डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स, हाई-टेक इंटीरियर और इलेक्ट्रिक विकल्प की वजह से यह SUV भारतीय बाजार में एक नई सनसनी पैदा करने के लिए तैयार मानी जा रही है। Sierra की यह वापसी Tata Motors के लिए एक बड़ा माइलस्टोन साबित हो सकती है।
No related posts found.