Nitish Kumar Rajya Sabha: नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की जताई इच्छा, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कही ये बड़ी बात

नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर राज्यसभा का सदस्य बनने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि जनता के समर्थन से बिहार ने विकास की नई दिशा पाई है और आगे भी वे विकसित बिहार के लिए काम करते रहेंगे।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 5 March 2026, 11:11 AM IST
google-preferred

patna: बिहार केgमुख्यमंत्री Nitish Kumar ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक महत्वपूर्ण पोस्ट साझा करते हुए राज्यसभा का सदस्य बनने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि उनका लंबे समय से सपना रहा है कि वे बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के दोनों सदनों के भी सदस्य बनें।

जनता के समर्थन के लिए जताया आभार

अपने पोस्ट में नीतीश कुमार ने लिखा कि पिछले दो दशकों से अधिक समय से बिहार की जनता ने उन पर लगातार विश्वास और समर्थन बनाए रखा है। इसी भरोसे की बदौलत उन्होंने राज्य की सेवा करने का प्रयास किया और बिहार आज विकास और सम्मान की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के इस विश्वास के लिए वे पहले भी कई बार आभार जता चुके हैं और आगे भी इसके लिए हमेशा आभारी रहेंगे।

राज्यसभा सदस्य बनने की जताई इच्छा

नीतीश कुमार ने अपने संसदीय जीवन की शुरुआत को याद करते हुए कहा कि उनके मन में हमेशा यह इच्छा रही कि वे बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के दोनों सदनों का भी हिस्सा बनें। इसी क्रम में उन्होंने बताया कि इस बार होने वाले चुनाव में वे राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं।

बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्धता

उन्होंने अपने संदेश में यह भी स्पष्ट किया कि जनता के साथ उनका रिश्ता भविष्य में भी बना रहेगा। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास और प्रगति के लिए वे लगातार प्रयास करते रहेंगे और विकसित बिहार बनाने का संकल्प पहले की तरह जारी रहेगा।

नई सरकार को देंगे सहयोग

नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि भविष्य में जो भी नई सरकार बनेगी, उसे उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिहार के हितों को ध्यान में रखते हुए वे राज्य के विकास में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।

Location : 
  • patna

Published : 
  • 5 March 2026, 11:11 AM IST

Advertisement
Advertisement