हिंदी
ईरान के गेराश में 4.3 तीव्रता भूकंप और अमेरिका में हल्की भूकंपीय गतिविधि दर्ज, न्यूक्लियर टेस्ट की शक जताया गया है।
New Delhi: महायुद्ध जैसे वैश्विक तनाव के माहौल के बीच धरती के हिलने से नई चिंता खड़ी हो गई है। दक्षिणी ईरान के गेराश इलाके में आए भूकंप ने स्थानीय लोगों को दहशत में डाल दिया। बताया जा रहा है कि गेराश में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई, हालांकि अभी तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।
इसी बीच अमेरिका में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। कुछ विश्लेषकों ने अमेरिका में आए झटकों को संभावित न्यूक्लियर टेस्ट से जोड़कर देखा है, हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।
इजरायल-ईरान युद्ध के बीच हिली इंडोनेशिया की धरती, झटकों से हिले लोग- जानिए क्या हुआ?
वैश्विक स्तर पर पहले से ही तनावपूर्ण हालात के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में आए इन भूकंपों ने भू-राजनीतिक चर्चाओं को और तेज कर दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल दोनों घटनाओं को वैज्ञानिक नजरिए से देखना जरूरी है और बिना पुष्टि के किसी भी तरह के निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।
खबर अपडेट की जा रही है...