प्रेम विवाह के 2 साल बाद पति बना हैवान, दिल्ली पुलिस की महिला कमांडो को दी खौफनाक मौत

दिल्ली पुलिस की महिला कमांडो काजल की शादी के दो साल बाद ही पति ने डंबल से सिर पर वार कर हत्या कर दी। इलाज के दौरान मौत के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 28 January 2026, 11:43 PM IST
google-preferred

Ghaziabad: प्यार, भरोसा और साथ निभाने की कसमें जब खून में बदल जाएं तो यह सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि सिस्टम और समाज दोनों पर सवाल खड़े कर देती है। दिल्ली पुलिस की महिला कमांडो काजल की मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। लव मैरिज करने वाली काजल ने कभी नहीं सोचा था कि जिस शख्स के साथ उसने सात फेरे लिए, वही एक दिन उसकी जिंदगी छीन लेगा। शादी के महज दो साल बाद ही काजल को ऐसी दर्दनाक मौत मिली, जिसने रिश्तों की हकीकत को एक बार फिर बेनकाब कर दिया।

22 जनवरी की रात बना दी मौत की कहानी

22 जनवरी को काजल और उसके पति अंकुर के बीच विवाद हुआ। पुलिस के मुताबिक इसी दौरान अंकुर ने हत्या के इरादे से काजल के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। यह वार किसी चाकू या लोहे की रॉड से नहीं, बल्कि जिम में इस्तेमाल होने वाले भारी डंबल से किए गए। सिर पर गंभीर चोट लगने से काजल खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। हालत नाजुक होने पर उसे गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।

Noida Engineer Death: सीएम योगी के पास पहुंची 600 पेज की रिपोर्ट, प्राधिकरण के अलावा प्रशासन-पुलिस वालों पर भी अब गिरेगी गाज!

दो साल पहले हुई थी लव मैरिज

काजल की शादी साल 2023 में गन्नौर के ईदगाह निवासी अंकुर से हुई थी। दोनों ने लव मैरिज की थी। काजल दिल्ली पुलिस में महिला कमांडो के पद पर तैनात थी, जबकि अंकुर रक्षा मंत्रालय में क्लर्क है। शादी के बाद दोनों दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में रह रहे थे। काजल एक सवा साल के बेटे की मां भी थी।

लव मैरिज के बाद भी दहेज का दबाव

काजल के भाई निखिल, जो खुद दिल्ली पुलिस में सिपाही हैं और संसद मार्ग थाने में तैनात हैं, उन्होंने बताया कि लव मैरिज के बावजूद काजल को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। काजल यह सब अपने बच्चे की खातिर सह रही थी, लेकिन हालात लगातार बदतर होते चले गए।

देवरिया में तेज रफ्तार का कहर: कार ने बाइक चालक को कुचला, प्रधानाध्यापक की ऑन द स्पॉट मौत

हत्या की आशंका पहले ही जताई थी

22 जनवरी को विवाद के बाद काजल ने मायके फोन कर साफ कहा था कि उसकी हत्या हो सकती है। उसने बताया था कि उस पर लगातार जुल्म किए जा रहे हैं और उसकी जान खतरे में है। कुछ ही घंटों बाद उसकी यह आशंका सच साबित हो गई।

आरोपी पति गिरफ्तार

काजल की मौत के बाद दिल्ली पुलिस को सूचना दी गई। गाजियाबाद के सिहानीगेट थाना पुलिस ने बताया कि एफआईआर दिल्ली में दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन हरियाणा के अपने गांव ले गए। दिल्ली पुलिस ने आरोपी पति अंकुर को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला एक बार फिर घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न की भयावह सच्चाई सामने लाता है।

Location : 
  • Ghaziabad

Published : 
  • 28 January 2026, 11:43 PM IST

Advertisement
Advertisement