होटलों को बेहतर कैटेगरी मिलने का क्या है राज? पूर्वा अवस्थी ने समझाया पूरा गणित

जानिए कैसे क्लीन फ्यूल, पानी की बचत और बेहतर वेस्ट मैनेजमेंट के जरिए होटल हासिल कर सकते हैं बेहतर पर्यावरणीय कैटेगरी। Sustainability Strategist पूर्वा अवस्थी ने बताया कि यह कोई छूट नहीं, बल्कि जिम्मेदारी से काम करने का इनाम है।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 13 November 2026, 1:25 PM IST
google-preferred

New Delhi: होटल इंडस्ट्री को लेकर सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड(CPCB) के नए नियमों पर नियमों लगातार चर्चा हो रही है। खासतौर पर होटलों की पर्यावरणीय कैटेगरी और उन्हें मिलने वाली संभावित राहत को लेकर की सवाल उठ रहे हैं। क्या बेहतर कैटेगरी मिलने का मतलब होटलों को प्रदूषण फैलाने की छूट मिलना है? या फिर इसके पीछे कोई दूसरी वजह है?

बेहतर कैटेगरी कोई छूट नहीं

Sustainability Strategist पूर्वा अवस्थी ने बताया कि CPCB के नए नियमों में होटलों को प्रदूषण फैलाने की कोई अतिरिक्त छूट नहीं दी गई है। बेहतर कैटेगरी मिलने को नियमों से राहत के तौर पट देखना सही नहीं है। इसके पीछे होटल के पर्यावरणीय प्रदर्शन और उसके संचालन के तरीके की अहम भूमिका होती है।
उन्होनें आगे स्पष्ट किया कि बेहतर कैटेगरी का मतलब यह नहीं है कि होटल को पर्यावरण संबंधी नियमों का पालन नहीं करना पड़ेगा। बल्कि यह उसके अच्छे पर्यावरणीय कामकाज की देन है।

 

View this post on Instagram

 

किन होटलों को मिलेगी बेहतर कैटेगरी?

बेहतर कैटेगरी हासिल करना किस होटल के लिए मुफ्त का लाभ नहीं है। इसके लिए होटल को अपने संचालन में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी दिखानी पड़ती है।

बेहतर कैटेगरी हासिल करने के लिए होटल को कुछ अहम बातों पर ध्यान देना जरूरी है। जिनमें होटल में क्लीन फ्यूल का इस्तेमाल, पानी का सही तरीके से इस्तेमाल, कचरे का उचित प्रबंधन और निस्तारण और जो होटल पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जरूरी उपाय अपनाए। यानी होटल को अपने रोजमर्रा के कामकाज में ऐसे बदलाव करने होते हैं, जिससे पर्यावरण पर पड़ने वाला प्रभाव काम किया जा सके।

पूर्वा अवस्थी ने आगे समझाया की बेहतर कैटेगरी को प्रदूषण संबंधी नियमों में छूट के रूप में नहीं देखना चाहिए। यह उन होटलों को मिलने वाला प्रोत्साहन है, जो अपने संचालन को ज्यादा स्वच्छ और टिकाऊ बनाने के लिए वास्तविक प्रयास करते हैं।
उनके अनुसार, जो होटल क्लीन फ्यूल अपनाते हैं, पानी और कचरे का बेहतर प्रबंधन करते हैं और जरूरी पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों का पालन करते हैं, उन्हे बेहतर कैटेगरी का लाभ मिल सकता है।

Anant Singh: बाहुबली ही नहीं अरबपति भी है अनंत सिंह, पत्नी नीलम देवी के पास पति से ज्यादा जमीन-जायदाद

Sustainable Hospitality के लिए क्यों जरूरी है यह अंतर?

होटल इंडस्ट्री में Sustainable Hospitality यानी टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल संचालन की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है। ऐसे में बेहतर कैटगेरी की व्यवस्था उन होटलों को प्रोत्साहित करने का एक माध्यम बन सकती है, जो पर्यावरण संरक्षण को अपने कारोबार का हिस्सा बनाते हैं।
पूर्वा अवस्थी का कहना है कि इस पूरे मामले में सबसे जरूरी बात यह समझना है कि पर्यावरणीय नियमों में छूट और अच्छे पर्यावरणीय प्रदर्शन के आधार पर मिलने वाले प्रोत्साहन में अंतर होता है। बेहतर कैटेगरी किसी नियम से बचने का रास्ता नहीं है, बल्कि जिम्मेदारी से कारोबार चलाने का इनाम है।

Location :  New Delhi

Published :  13 November 2026, 1:15 PM IST

Advertisement