हिंदी
love triangle बना मौत की सजा( AI Generated ig)
Agra: सेक्टर तीन स्थित वीएस प्लाजा में संचालित कोचिंग में शिक्षक ओम प्रकाश यादव का शव मिला है। पुलिस जल्द ही इस मौत की वजह का पता लगाएगी। हत्या के पीछे love Triangle का शक बताया जा रहा है। call detail के आधार पर एक लड़की पर शक जताया जा रहा है। शिक्षक ओम प्रकाश कानपुर देहात के थाना रसूलबाद निवासी शिक्षक वर्तमान में सेक्टर 13 आवास विकास कालोनी में रहते थे। वह सोमवार की शाम से दिखाई नहीं दिए और उनकी फोन भी बंद है। गला काटने के बाद उनके शरीर पर 9 बार वार किया।
कोचिंग के ब्लैक बोर्ड पर ओपी यादव रेपिस्ट लिखा मिला था। पुलिस इसे लिखने के पीछे दो कारण मान रही थी। पहला हत्याकांड के पीछे कोई युवती या हत्यारे द्वारा गुमराह करने के लिए यह लिखा गया था। शिक्षक के मोबाइल की काल डिटेल के बाद पुलिस की सुई एक युवती पर आकर टिक गई है। पुलिस ने कई युवतियों और महिलाओं से पूछताछ की।
जिस नंबर पर शिक्षक की लंबी बातचीत होती थी, वह एक युवती का बताया गया है। पुलिस ने युवती से भी पूछताछ की है। जिसके बाद एक टीम को बाहर भेजा गया है। पुलिस ने उससे कहा कि उसकी शिक्षक से सबसे ज्यादा बातचीत क्यों होती है। इस पर वह रोने लगी। पुलिस के सख्ती से पूछने पर सच उगल दिया। उसके दोस्त को पकड़ लिया गया। वह शहर से बाहर भाग गया था। अपनी रिश्तेदारी में छिपा हुआ था। डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस के सामने अभी कई प्रश्न हैं, इनमें हत्याकांड में कितने लाेग शामिल थे? हत्या की योजना कब और किसने बनाई थी? युवती के कारण हत्या क्यों हुई, इनका उत्तर पुलिस तलाश रही है। पुलिस का कहना है कि हत्याकांड का जल्दी ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
गला काटने के अलावा 9 बार किया वार( AI Generated ig)
पूर्व छात्रा ने पुलिस को बताया कि शिक्षक ओपी यादव ने उसे जाल में फंसा लिया था। एक साल पहले जब वो उनसे कोचिंग लेती थी, तब उन्हें घर के सदस्य की तरह मानती थी। इसी का उन्होंने फायदा उठाया। उसके मोबाइल को लेकर स्नैप चैट से निजी फोटो ले लिए। उसे दिखाकर ब्लैकमेल करने लगे। फोटो की मदद से उसका फायदा उठाना चाहते थे। वह लगातार मैसेज कर परेशान कर रहे थे। मैसेज जब वो पढ़ लेती थी, तब उसे वो डिलीट कर देते थे। वह किसी तरह का सबूत नहीं छोड़ते थे।
छात्रा ने पुलिस को बताया कि पिछले दिनों शाहगंज के निखिल नामक युवक से उसकी दोस्ती हो गई। उसने उसे अपनी समस्या बताई। कहा कि शिक्षक से परेशान हैं। वह कुछ दिन पहले उनकी कोचिंग पर गया। शिक्षक को धमकाया। इस तरह की हरकत बंद करने के लिए कहा। मगर शिक्षक ने उसे भगा दिया। 2 नवंबर की रात वो चाकू लेकर कोचिंग पर पहुंचा। इस बार भी समझाया। मगर ओपी यादव ने उसके सिर पर ताला मार दिया। वह उससे कद-काठी में अच्छे थे।
Location : Agra, Uttar Pradesh
Published : 13 November 2026, 1:21 PM IST
Topics : Agra maths teacher murder death suspence Love triangle murder Agra Police Investigation VS Plaza Agra news