US-Israel Attack on Iran: रूसी राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान आया सामने, जानिये क्या करेंगे आगे

मिडिल ईस्ट में तनाव और ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत के बाद प्रदर्शन की आग अन्य देशों में भी पहुंच गई है। इस बीच रूसी राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान आया सामने आया है। इस हमले को लेकर उन्होंने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 1 March 2026, 4:13 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत के बाद मिडिर ईस्ट में तनाव के हालत पैदा हो गए हैं। प्रदर्शन की आग पाकिस्तान समेत कई देशों तक पहुंच चुकी है। कई मुस्लिम देश अमेरिका और इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस हमले पर कई देशी-विदेशी नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही हैं।

इस बीच मिडिल ईस्ट पर तनाव को लेकर रूसी राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान सामने आया है। पुतिन ने कहा कि खामेनेई की मौत मानव नैतिकता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सभी मानकों का उल्लंघन करने वाली निर्मम हत्या थी।

गौरतलब है कि ईरान के सरकारी मीडिया के हवाले से बताया गया कि इजराइल-अमेरिकी हमलों में अली खामेनेई की बेटी, पोती, बहू और दामाद मारे गए।  ईरान के सरकारी मीडिया के हवाले से बताया गया कि इजराइल-अमेरिकी हमलों में अली खामेनेई की बेटी, पोती, बहू और दामाद मारे गए।

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इतिहास के सबसे क्रूर लोगों में से एक, खामेनेई, मर चुका है। यह न केवल ईरान के लोगों के लिए न्याय है, बल्कि सभी महान अमेरिकियों और दुनियाभर के उन कई देशों के लोगों के लिए भी न्याय है, जिन्हें खामेनेई और उसके खूनी गुंडों के गिरोह ने मार डाला या क्षत-विक्षत कर दिया।

हमले के बाद पाकिस्तान के कराची में उग्र प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने अमेरिकी दूतावास परिसर के बाहर आगजनी और तोड़फोड़ की। स्थिति बिगड़ने पर US कॉन्सुलेट में तैनात अमेरिकी  के जवानों मिलिट्री ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए गोली चलाई जिसमें 8 लोगों के मारे जाने की खबर है और कई लोग घायल हुए हैं।

कौन हैं रेजा अराफी, जिनको खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने बनाया सुप्रीम कमांडर?

वहीं मिडिर ईस्ट में तनाव के मद्देनजर ईरान की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में होने वाले 2026 फीफा विश्व कप से हटने पर विचार कर रही है।

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच अमेरिका और इस्राइल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईरान पर हमला किया। ईरान के कई शहरों पर हवाई हमले हुए। इसके जवाब में ईरान ने भी कई देशों के अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए।

इस्राइल के पीएम और अमेरिकी राष्ट्रपति के अलावा ईरानी मीडिया ने दावा किया कि इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 1 March 2026, 4:13 PM IST

Advertisement
Advertisement