Vivo Y21s 5G जल्द होगा लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ मचाएगा धमाल

Vivo Y21s 5G जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6500mAh की दमदार बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस इस फोन की कीमत 20 हजार रुपये से कम हो सकती है।

Updated : 23 November 2026, 11:48 AM IST
google-preferred

New Delhi: वीवो अपनी Y सीरीज में एक नया और किफायती स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस आने वाले डिवाइस के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक Vivo Y21s 5G को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में 6500mAh की बैटरी और मीडियाटेक प्रोसेसर होने की संभावना है।

Vivo Y21s 5G के संभावित फीचर्स

टिप्सटर सुधांशु अंभोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इस आने वाले वीवो स्मार्टफोन के बारे में जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि Vivo Y21s 5G दो रंगों- डार्क ब्लू और व्हाइट में आ सकता है। फोन का पिछला हिस्सा फ्लैट होगा और इसमें मेटल फ्रेम दिया जाएगा। बैक पैनल पर दो बड़े कैमरा रिंग हैं, जिनके साथ एक फ्लैश भी है। पावर और वॉल्यूम बटन डिवाइस के दाईं ओर दिए गए हैं।

Tech News: Oppo ने लॉन्च किए ये दो नए फोन, जानिए कीमत और पूरी डिटेल

Vivo Y21s Launch

वीवो अपकमिंग फोन (सोर्स-Pinterest)

टिप्सटर के अनुसार, Vivo Y21s 5G में 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले हो सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आएगा। इसके अलावा, फोन में IP69 रेटिंग भी मिल सकती है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट होने की उम्मीद है और यह 4GB या 6GB RAM के साथ 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज के विकल्प में आ सकता है।

कैमरे की बात करें तो, Vivo Y21s 5G में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 6,500mAh की बैटरी हो सकती है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Tech News: OnePlus 15R भारत में आज होगा लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ

संभावित कीमत

सामने आए स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए, ऐसा लगता है कि वीवो (Vivo) का यह आने वाला स्मार्टफोन बजट सेगमेंट का होगा। हालांकि चिप और मेमोरी की कमी के कारण अभी स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ रही हैं, फिर भी उम्मीद है कि यह डिवाइस 20,000 रुपये से कम कीमत पर लॉन्च हो सकता है।

Location :  New Delhi

Published :  23 November 2026, 11:48 AM IST

Advertisement