देव दीपावली पर बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए मारामारी, ऑनलाइन बुकिंग बंद; जानिए 15 दिन में कितने भक्तों ने किया डिजिटल दान?

काशी विश्वनाथ धाम में देव दीपावली के दिन 24 नवंबर को भारी भीड़ के चलते सुगम दर्शन की ऑनलाइन बुकिंग बंद कर दी गई है। मंगला आरती के टिकट भी उपलब्ध नहीं हैं। वहीं, पिछले 15 दिनों में 868 श्रद्धालुओं ने यूपीआई से 12.51 लाख रुपये दान किए। जानिए किस भक्त ने कितनी राशि चढ़ाई और बाबा से क्या मांगा।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 23 November 2026, 11:53 AM IST
google-preferred

Varanasi: देव दीपावली पर बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए काशी में श्रद्धालुओं का ऐसा सैलाब उमड़ने वाला है कि मंदिर प्रशासन को सुगम दर्शन की ऑनलाइन बुकिंग तक बंद करनी पड़ गई है। 24 नवंबर को भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम न्यास ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग को सस्पेंड कर दिया है। मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी सूचना भी जारी कर दी गई है।

सुगम दर्शन की ऑनलाइन बुकिंग बंद

देव दीपावली के मौके पर काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए मंदिर न्यास ने 24 नवंबर के लिए सुगम दर्शन की ऑनलाइन बुकिंग बंद कर दी है। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी जानकारी के मुताबिक, भीड़ के दबाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

Varanasi News: देव दीपावली को दीपों से जगमगाएंगे काशी घाट, फूलों और रोशनी से बदलेगी बाबा विश्वनाथ की नगरी

मंगला आरती के लिए भी नहीं मिल रहा टिकट

बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती में शामिल होने की इच्छा रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी फिलहाल टिकट उपलब्ध नहीं हैं। देव दीपावली के अवसर पर मंगला आरती को लेकर भी भक्तों में काफी उत्साह है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस विशेष आरती में शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद लेना चाहते हैं।

15 दिनों में 868 भक्तों ने 12.51 लाख का दान

एक तरफ देव दीपावली पर दर्शन के लिए टिकटों की मारामारी है, तो दूसरी तरफ बाबा विश्वनाथ के खजाने में ऑनलाइन दान भी लगातार पहुंच रहा है। नवंबर महीने में 900 से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के नाम पर यूपीआई के जरिए करीब 20 लाख रुपये का दान किया है। इसमें पिछले 15 दिनों का आंकड़ा खास है। इस दौरान 868 भक्तों ने ऑनलाइन माध्यम से कुल 12.51 लाख रुपये दान किए।

Kashi Vishwanath

बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए मारामारी (IMG: Dynamite News)

अन्न क्षेत्र के लिए भी भक्तों ने खोला खजाना

बाबा विश्वनाथ के दर्शन और पूजा के साथ ही मंदिर न्यास के अन्न क्षेत्र के लिए भी श्रद्धालु बढ़-चढ़कर दान कर रहे हैं। नवंबर महीने में अब तक 35 भक्तों ने अन्न क्षेत्र के लिए कुल 8.25 लाख रुपये का योगदान दिया है। अन्न क्षेत्र में जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं के लिए भोजन व्यवस्था से जुड़ी सेवाएं संचालित की जाती हैं। ऐसे में भक्तों की ओर से दिया जाने वाला यह दान धार्मिक आस्था के साथ सेवा और सहयोग की भावना को भी दर्शाता है।

काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी की सुरक्षा पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, CRPF को 90 साल की लीज पर मिलेगी जमीन

किसी को सफलता तो किसी को भविष्य की चिंता

बाबा विश्वनाथ को मिलने वाले ऑनलाइन दान की एक खास बात यह भी है कि इसके साथ भक्त अपनी मनोकामनाएं भी जोड़ रहे हैं। कोई बेहतर शिक्षा की कामना कर रहा है, तो कोई नौकरी, स्वास्थ्य और परिवार की खुशहाली के लिए बाबा से आशीर्वाद मांग रहा है। जगदीश झा नाम के एक श्रद्धालु ने वैदिक शिक्षा का आशीर्वाद मांगते हुए बाबा विश्वनाथ को 1100 रुपये यूपीआई के माध्यम से दान किए। वहीं, आईआईटी कानपुर में सेमेस्टर परीक्षा और उच्च शिक्षा में सफलता की कामना को लेकर आशी परमार और सुहार्थी नाम के भक्तों ने 501-501 रुपये का ऑनलाइन दान किया।

इलाज और अच्छे स्वास्थ्य की भी मांगी मन्नत

बाबा विश्वनाथ के दरबार में आने वाली मनोकामनाओं में सिर्फ पढ़ाई और करियर ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य भी शामिल है। कुछ श्रद्धालुओं ने अपने और परिवार के बेहतर स्वास्थ्य के लिए ऑनलाइन दान किया है। एक भक्त ने स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में बेहतरी की कामना करते हुए बाबा को भेंट चढ़ाई। वहीं, एक अन्य श्रद्धालु ने अस्पताल में बेहतर इलाज की कामना के साथ यूपीआई के जरिए दान किया।

Location :  Varanasi

Published :  23 November 2026, 11:53 AM IST

Advertisement