गोंडा में कुश्ती खेलने से डरीं विनेश फोगाट, बोलीं- बृजभूषण के शोषण की मैं भी विक्टिम, कुछ हुआ तो…
ओलिंपियन विनेश फोगाट ने एक बार फिर भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गोंडा में होने वाले कुश्ती टूर्नामेंट से पहले उन्होंने खुद को मामले की पीड़ित बताते हुए निष्पक्ष प्रतियोगिता और खिलाड़ियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं। उनके बयान के बाद खेल और राजनीति दोनों में हलचल तेज हो गई है।