हिंदी
राहुल गांधी का ईरानी युद्धपोत पर हमले को लेकर बड़ा बयान
New Delhi: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ईरान-इजाराइल युद्ध के बीच अमेरिका द्वारा किए गए हिंद महासागर में ईरानी युद्धपोत को टॉरपीडो से हमले के बाद राहुल ने सरकार पर तीखा हमला किया हैं।
राहुल ने एक्स पर लिखा दुनिया एक बेहद अस्थिर और खतरनाक दौर में प्रवेश कर चुकी है और आने वाले समय में हालात और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि भारत की तेल आपूर्ति भी खतरे में पड़ सकती है, क्योंकि देश के कुल आयातित तेल का 40 प्रतिशत से अधिक हिस्सा Strait of Hormuz से होकर गुजरता है। उन्होंने यह भी कहा कि एलपीजी और एलएनजी की आपूर्ति के लिए स्थिति और भी ज्यादा गंभीर है।
The world has entered a volatile phase. Stormy seas lie ahead.
India’s oil supplies are under threat, with more than 40% of our imports transiting the Strait of Hormuz. The situation is even worse for LPG and LNG.
The conflict has reached our backyard, with an Iranian warship…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 5, 2026
कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि संघर्ष अब भारत के करीब तक पहुंच चुका है और हिंद महासागर में ईरान के एक युद्धपोत को डुबो दिए जाने की खबरें सामने आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इतने गंभीर हालात के बावजूद प्रधानमंत्री की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
राहुल गांधी ने कहा कि ऐसे समय में देश को मजबूत और स्थिर नेतृत्व की जरूरत है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत के पास ऐसा प्रधानमंत्री है जिसने देश की रणनीतिक स्वायत्तता से समझौता कर लिया है।
हालांकि केंद्र सरकार की ओर से राहुल गांधी के इन आरोपों पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Location : New Delhi
Published : 5 March 2026, 1:07 PM IST
Topics : Iran Israel war Iran Warship PM Modi Rahul Gandhi