भारत पर दुनिया का भरोसा बढ़ा, PM मोदी ने गिनाई सेमीकंडक्टर की ताकत; बोले- अब भारत में बनी चिप दुनिया तक पहुंचेगी
SEMICON India 2026 का नई दिल्ली के यशोभूमि में आगाज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बढ़ती भूमिका, चिप निर्माण, स्किल डेवलपमेंट और वैश्विक सप्लाई चेन पर बात की। 17 से 19 सितंबर तक चल रहे इस आयोजन में 52 देशों की भागीदारी और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल हैं।