Budget Session Live: राज्यसभा में पीएम मोदी का हो रहा संबोधन, विपक्षी सांसदों का हंगामा और वॉकआउट; जानिये ताजा अपडेट

राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए महिलाओं, युवाओं और विकास पर सरकार की प्राथमिकताएं गिनाईं। संबोधन के दौरान विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया और वॉकआउट किया, लेकिन प्रधानमंत्री ने भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प दोहराया आज।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 5 February 2026, 5:19 PM IST
google-preferred

New Delhi: संसद के बजट सत्र के दौरान जारी राजनीतिक हलचल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा को संबोधित कर रहे है।

राज्यसभा में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महिलाओं और युवाओं का सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बीते वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है और देश विकास की तेज रफ्तार पर आगे बढ़ रहा है। उनके अनुसार समाज के हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है, जो सरकार की नीतियों और योजनाओं का परिणाम है।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत आज एक अहम पड़ाव पर खड़ा है, जहां संकल्प, समृद्धि और शक्ति तीनों का संगम दिखाई देता है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।

हालांकि प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान राज्यसभा में विपक्षी दलों ने जोरदार हंगामा किया और नारेबाजी जारी रखी। कुछ विपक्षी सांसदों ने विरोध दर्ज कराते हुए सदन से वॉकआउट भी किया। इसके बावजूद प्रधानमंत्री ने अपना संबोधन जारी रखा और सरकार की उपलब्धियों व भविष्य की दिशा पर विस्तार से बात रखी।

संसद के मौजूदा सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी राजनीतिक टकराहट देखने को मिल रही है, लेकिन सरकार का कहना है कि उसका फोकस विकास, सुशासन और देश को वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाने पर केंद्रित है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 5 February 2026, 5:19 PM IST

Advertisement
Advertisement