हिंदी
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “राजनीतिक करियर खत्म करने” की बात कही है।
ट्रम्प-मोदी वीडियो की तथ्य जाँच
Fact Check: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा कि वह उनका “राजनीतिक करियर खत्म कर सकते हैं।” इस वीडियो को हाल के घटनाक्रमों, खासकर एप्सटीन फाइल्स से जुड़े मामलों और भारत-अमेरिका व्यापार समझौतों से जोड़कर देखा जा रहा है, जिससे कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि ट्रंप ने कथित तौर पर कहा, “I could end Narendra Modi’s political career, but I don’t want to.” इस दावे के आधार पर कुछ यूजर्स यह संकेत दे रहे हैं कि ट्रंप भारत पर किसी तरह का राजनीतिक दबाव बना रहे हैं।
विश्वसनीय अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स, व्हाइट हाउस के आधिकारिक बयान और हालिया खबरों की जांच करने पर इस तरह के किसी धमकी भरे बयान की पुष्टि नहीं होती। ट्रंप द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ ऐसा कोई सीधा या हालिया बयान देने का प्रमाण उपलब्ध नहीं है।
Gorakhpur News: जनता दरबार में एसएसपी का एक्शन मोड, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश
वायरल क्लिप अक्टूबर 2025 की है, जब ट्रंप व्हाइट हाउस में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा था कि “Modi is a great man. He loves Trump.” (मोदी एक महान आदमी है। वह ट्रंप से प्रेम करते हैं) इसके तुरंत बाद उन्होंने अपने शब्दों को स्पष्ट करते हुए कहा: “I don’t want you to take the word ‘love’ any differently. I don’t want to destroy his political career.” (मैं नहीं चाहता आप प्रेम को किसी भी गलत अर्थ में समझें, मैं नहीं चाहता इससे उनका पॉलिटिकल करियर खत्म हो जाए) यह बयान किसी धमकी के रूप में नहीं, बल्कि अपने शब्दों की गलत व्याख्या से बचने के लिए दिया गया स्पष्टीकरण था।
इसी बातचीत में ट्रंप ने भारत को “incredible country” बताया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लंबे समय से सत्ता में बने हुए हैं, जबकि पहले भारत में नेतृत्व अक्सर बदलता रहता था। उन्होंने मोदी को “time-tested leader” भी कहा।
हाल के दिनों में एप्सटीन फाइल्स और भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच इस पुराने वीडियो को नए संदर्भ में जोड़कर पेश किया जा रहा है। कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स में इसे यह दिखाने की कोशिश की जा रही है कि ट्रंप एप्सटीन फाइल्स के जरिये मोदी पर दबाव बना रहे हैं। हालांकि, इन दावों का कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है।
फतेहपुर में आस्था पर वार: हनुमान मंदिर ताला तोड़कर चोरी, उड़ाया घंटा-बाजा
डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “राजनीतिक करियर खत्म करने” की धमकी देने का दावा भ्रामक है। वीडियो असली है, लेकिन उसे संदर्भ से अलग करके पेश किया गया है। ट्रंप की टिप्पणी सराहना और स्पष्टीकरण के रूप में थी, न कि किसी तरह की चेतावनी या धमकी के तौर पर। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस दावे को मौजूदा राजनीतिक घटनाओं से जोड़कर देखना तथ्यों के आधार पर सही नहीं ठहरता।