हिंदी
परिसीमन का क्या है मतलब (Image Source: AI Generated)
Lucknow: Delimitation Bill के बाद उत्तर प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य में बड़ा बदलाव आने वाला है। यह बदलाव न केवल सीटों की संख्या में बल्कि राज्य के राजनीतिक भूगोल में भी दिखाई देगा। निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं के पुनर्निर्धारण से लोकसभा सीटों की संख्या बढ़कर 120 हो सकती है। जबकि विधानसभा सीटों की संख्या 604 तक पहुंच सकती है। इसके अलावा महिलाओं के लिए आरक्षण लागू होने से राजनीतिक समीकरणों में एक और बड़ा बदलाव आएगा।
वर्तमान में उत्तर प्रदेश से 80 लोकसभा सदस्य चुने जाते हैं और विधानसभा में 403 सीटें हैं। 50 प्रतिशत की वृद्धि होने पर विधानसभा सीटों की संख्या 604.5 हो जाएगी। चूंकि सीट का कोई हिस्सा नहीं हो सकता। इसलिए अंतिम संख्या 604 या 605 होने की संभावना है।
परिसीमन का मतलब केवल लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या में वृद्धि ही नहीं है। इसमें मौजूदा संसदीय और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं में बदलाव भी शामिल हो सकता है। एक निर्वाचन क्षेत्र के कुछ हिस्सों को दूसरे में मिलाया जा सकता है और जनसंख्या वितरण के आधार पर नए निर्वाचन क्षेत्र बनाए जा सकते हैं। सीटों की संख्या और उनकी सीमाओं में होने वाले इन बदलावों को देखते हुए राजनीतिक दलों को पूरी तरह से नई चुनावी रणनीतियां बनानी होंगी। जाति-आधारित, सामाजिक और स्थानीय समीकरण जो पिछले कुछ वर्षों में मौजूदा निर्वाचन क्षेत्रों के भीतर विकसित हुए हैं। नई सीमाएं तय होने के बाद बदल सकते हैं।
परिसीमन के साथ-साथ महिलाओं के लिए आरक्षण लागू होने से चुनावी राजनीति और राजनीतिक भागीदारी का स्वरूप बदल जाएगा। यदि लोकसभा सीटों की संख्या बढ़कर लगभग 120 हो जाती है तो 33 प्रतिशत आरक्षण नीति के तहत 40 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। इसी तरह यदि विधानसभा सीटों की संख्या लगभग 604 तक पहुंच जाती है। तो लगभग 201 या 202 सीटें महिलाओं के आरक्षण कोटे में आ सकती हैं।
प्रतीकात्मक छवि (Image Source: AI Generated)
परिसीमन प्रक्रिया का असर उच्च सदन (राज्यसभा) पर भी पड़ सकता है। संविधान के अनुच्छेद 80 के अनुसार, राज्यसभा में सदस्यों की अधिकतम संख्या 250 है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा में 31 सदस्य हैं। अगर लोकसभा सीटों में लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि के अनुपात में राज्यसभा सीटों की संख्या को समायोजित किया जाए। तो उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व बढ़कर लगभग 40 सीटों तक पहुंच सकता है। हालांकि इसके लिए मौजूदा संवैधानिक ढांचे में जरूरी बदलाव करने होंगे। इसके साथ ही विधान परिषद में सीटों की संख्या में भी वृद्धि होगी।
Mumbai Crime: बेटी प्लेटफॉर्म पर करती रही इंतजार, उधर मां के साथ शौचालय में हुई खौफनाक वारदात
वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधान परिषद में 100 सदस्य हैं। संवैधानिक ढांचे के अनुसार, किसी विधान परिषद में सदस्यों की संख्या संबंधित विधानसभा के कुल सदस्यों की संख्या के एक-तिहाई से अधिक नहीं हो सकती। यदि परिसीमन प्रक्रिया के बाद यूपी विधानसभा में सीटों की संख्या में लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि होती है तो विधान परिषद में सदस्यों की संख्या भी 100 से बढ़कर लगभग 150 हो सकती है। इसके लिए केंद्र सरकार को एक प्रस्ताव भेजना होगा और संसद से जरूरी मंजूरी लेनी होगी।
Location : Lucknow
Published : 28 November 2026, 1:31 PM IST