INDIA bloc Meeting: परिसीमन समेत कई मुद्दों पर विपक्षी दलों की बैठक; SP TMC, RJD समेत इन दलों का साथ, जानिए किसने खींचे पीछे हाथ

सोमवार को शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में परिसीमन, महिला आरक्षण समेत तमाम मुद्दों पर सरकार के खिलाफ सियासी रणनीति के लिए आज शनिवार को विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की बैठक में कई दल जुटे हैं।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 28 November 2026, 12:34 PM IST
google-preferred

New Delhi: केंद्रीय कैबिनेट द्वारा परिसीमन, महिला आरक्षण को मंजूरी देने और सरकार द्वारा सोमवार से संसद का विशेष सत्र बुलाने के बाद से देश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। विपक्षी दलों का इंडिया गठबंधन सरकार और नये विधेयकों को लेकर सक्रिय हो गया है। अपनी रणनीति को धार देने के लिए आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर विपक्षी दलों के नेताओं का जुटान हो रहा है। मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों की बैठक शुरू हो चुकी है।

SP, TMC और RJD समेत कई दलों के नेता शामिल

जानकारी के मुताबिक बैठक में SP TMC, RJD, CPI, NC, JMM, Shiv Sena UBT समेत कई दलों के नेता शामिल हैं जबकि कुछ सहयोगियों ने या तो बैठक से दूरी बनाई हुई है या वे बैठक में किन्हीं कारणों से शामिल नहीं हो सके। वहीं, डीएमके ने परिसीमन बिल को समर्थन दिया है।

सहारनपुर से चुनावी बिगुल फूंकेंगे राहुल गांधी, परिसीमन पर भी सड़क पर उतरेगी कांग्रेस

बैठक में शामिल हुए ये दिग्गज नेता

कांग्रेस की ओर से मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा, प्रमोद तिवारी और नासिर हुसैन बैठक में शामिल हुए हैं।

परिसीमन और महिला आरक्षण पर विपक्ष की बैठक (Img: IANS)

इसके अलावा TMC से अभिषेक बनर्जी, RJD से मनोज झा और अभय कुशवाहा, सपा से रामजी लाल सुमन, CPI से पी. संतोष, RSP से एनके प्रेमचंद्रन, IUML से ईटी मोहम्मद बशीर, CPM से ए. रहीम, नेशनल कॉन्फ्रेंस से मोहम्मद रमजान और शिवसेना (UBT) से अरविंद सावंत शामिल हुए हैं।

Delimitation Impact on UP Election: यूपी चुनाव पर परिसीमन का क्या होगा प्रभाव, सपा-कांग्रेस के विरोध का भाजपा को होगा फायदा?

परिसीमन और महिला आरक्षण पर विपक्ष की बैठक (Img: IANS)

निर्दलीय सांसद कपिल सिब्बल भी बैठक में मौजूद हैं। वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा के बैद्यनाथ राम ऑनलाइन माध्यम से बैठक में जुड़ेंगे। अब सभी की नजरें INDIA गठबंधन की बैठक में होने वाले फैसलों पर टिकी हैं। बैठक के बाद ही स्पष्ट होगा कि संसद के विशेष सत्र में परिसीमन और महिला आरक्षण समेत अन्य मुद्दों पर विपक्ष का क्या रुख रहेगा।

Location :  New Delhi

Published :  28 November 2026, 12:30 PM IST

Advertisement