गोरखपुर में मां के प्रेमी ने 5 साल के मासूम की ली जान, पहले किया अगवा, फिर राप्ती नदी में फेंका

गोरखपुर में पांच साल के मासूम आरुष के साथ हुई कथित वारदात ने हर किसी को झकझोर दिया है। मां काम पर गई थी और बच्चा घर में सो रहा था, तभी आरोपी उसे कार से अपने साथ ले गया। पुलिस पूछताछ में राप्ती नदी में शव फेंकने की बात सामने आई है।

Gorakhpur: एक मां रोज की तरह काम पर निकली थी। पांच साल का आरुष अंदर सो रहा था। लेकिन उसे क्या पता था कि सुबह होने से पहले ही उसकी जिंदगी में तूफान आने वाला है, जिससे परिवार की खुशियां मातम में बदल जाएंगी। आरोप है कि मां का प्रेमी कार से आया और सोते हुए बच्चे को उठा ले गया। इसके बाद जो हुआ उससे पूरा इलाका हिल गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बच्चे की हत्या कर उसकी लाश राप्ती नदी में फेंकने की बात कबूल कर ली। हालांकि, बच्चे की लाश अभी तक नहीं मिली है।

सुबह-सुबह प्रेमी घर पहुंचा प्रेमी

दरअसल, यह सनसनीखेज मामला गोरखपुर के शाहपुर थाना इलाके में स्थित पादरी बाजार के मानस विहार कॉलोनी में हुआ। रूबी शर्मा यहां अपने पांच साल के बेटे आरुष के साथ किराए के मकान में रहती थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच रूबी रोज की तरह काम पर निकली थी। उस समय आरुष अंदर सो रहा था।

आरोप है कि इसी समय ऋतिक यादव कार से कॉलोनी में आया। वह घर के अंदर गया और मासूम आरुष को उठाकर अपने साथ ले गया। फिर वह बच्चे को बाघागाड़ा में राप्ती नदी के किनारे ले गया।

ये भी पढ़ें- 15 घंटे की ड्यूटी और रोजाना 3.40 लाख रुपये का टारगेट, नोएडा में आखिर कैसे पकड़ा गया साइबर ठगी का खौफनाक खेल

राप्ती नदी के किनारे बच्चे के साथ क्या हुआ?

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में ऋतिक ने आरुष को अपनी कार में ले जाकर उसकी हत्या करने और उसकी लाश नदी में फेंकने की बात कबूल की। ​​हालांकि, बच्चे की लाश अभी तक बरामद नहीं हुई है। पुलिस की टीमें लगातार नदी में तलाश कर रही हैं।

इस बीच, जब काफी देर तक आरुष घर पर नहीं मिला, तो परिवार को चिंता हुई। बच्चे की तलाश शुरू हुई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जांच के दौरान पुलिस को ऋतिक पर शक हुआ, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

दो साल से चल रहा था तलाक का केस

जानकारी के मुताबिक, रूबी शर्मा की शादी करीब दस साल पहले देवानंद शर्मा से हुई थी। दोनों परिवार महाराजगंज और गोरखपुर जिले के रहने वाले हैं। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा अपने नाना-नानी के घर रहता है, जबकि आरुष अपनी मां के साथ गोरखपुर में रहता था। बताया जा रहा है कि रूबी और उसके पति के बीच पिछले दो साल से तलाक का केस चल रहा था। इस दौरान रूबी का अपने ससुराल में रहने वाले ऋतिक यादव से रिश्ता हो गया था। वे मानस विहार कॉलोनी में किराए के मकान में साथ रह रहे थे।

ऋतिक अपने चचेरे भाई की कार चलाता था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। रूबी घरेलू सहायिका का काम करके अपना और अपने बच्चे का पेट पालती थी।

ये भी पढ़ें- आगरा में महिला सफाईकर्मी से मारपीट, वायरल वीडियो ने खोली पोल, थाने पहुंचे 100 से अधिक कर्मचारी

पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास के इलाकों और संभावित रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बाघागाड़ा के पास राप्ती नदी में बच्चे की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं।CO गोरखनाथ रवि कुमार सिंह के मुताबिक, पुलिस की टीमें नदी में बच्चे की बॉडी की तलाश कर रही हैं। बॉडी मिलने के बाद दूसरे सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Gorakhpur

Published :  28 November 2026, 12:24 PM IST

Advertisement