Delimitation Bill: विधानसभा चुनाव से पहले ही DMK को साधने में जुट गई थी BJP

परिसीमन और महिला आरक्षण लागू करने से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक में बदलावों को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी इसके साथ ही बीजेपी और डीएमके की बातचीत के दौर का समापन होगा जो दोनों पार्टियों के बीच एक साल से अधिक समय से चल रही थीं।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 28 November 2026, 9:50 AM IST
google-preferred

Chennai: परिसीमन और महिला आरक्षण लागू करने से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक में बदलावों को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के जरिए मोदी सरकार ने दक्षिणी राज्यों की प्रतिनिधित्व संबंधी चिंताओं को दूर करने की कोशिश की है। अब संशोधित प्रस्ताव के तहत कथित तौर पर आश्वासन मिलने के बाद तमिलनाडु की द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के समर्थन की उम्मीद जताई जा रही है।

ऐसी चर्चा है कि डीएमके के 22 लोकसभा सदस्य बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के परिसीमन बिल के पक्ष में वोट करेंगे। इसके साथ ही बीजेपी और डीएमके की बातचीत के दौर का समापन होगा जो दोनों पार्टियों के बीच एक साल से अधिक समय से चल रही थीं। दरअसल इस पूरी प्रक्रिया के दौरान डीएमके अपनी दो मांगों पर कायम रही। तमिलनाडु के लिए सीटों में आनुपातिक वृद्धि करना और 1971 की जनगणना को आधार मानते हुए उसे अगले 25 सालों तक यथावत रखना। पार्टी ने इस फैसले पर मुहर लगाने के लिए शनिवार को अपने 22 लोकसभा सदस्यों और 8 राज्यसभा सदस्यों की एक बैठक बुलाई है।

ये भी पढ़ें-विटामिन B12 की कमी से करीब दो-तिहाई किशोर प्रभावित, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं की भी स्थिति चिंताजनक

BJP से बातचीत?

दरअसल 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले ही डीएमके की संसदीय दल की नेता कनिमोझी राजाथी करुणानिधि बीजेपी के साथ बातचीत करने वाली मुख्य नेता रही हैं। सूत्रों के अनुसार, अप्रैल में जब यह बिल पहली बार पेश किया गया था। उससे पहले से ही बीजेपी डीएमके के संपर्क में थी। डीएमके के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि तब डीएमके की वजह से ही यह बिल गिर गया था।

मौजूदा व्यवस्था भी डीएमके की ही देन है। जब बीजेपी ने संपर्क किया, तो पार्टी नेतृत्व ने उनके सामने अपनी दो शर्तें रखीं। उन्होंने आगे कहा कि यह नया बिल एक उचित समझौता है। यह डीएमके और तमिलनाडु दोनों के लिए फायदेमंद होगा। बीजेपी का तर्क था कि अगर यह बिल गिर जाता, तो जनगणना की एक नई प्रक्रिया शुरू हो जाती और अगले साल से इससे जुड़े संवैधानिक प्रावधान लागू हो जाते।

tamilnadu politics

BJP ने 2026 चुनाव से पहले ही शुरू कर दी अपनी रणनीति( img:AI Generated)

DMK के का डर?

दरअसल कई महीनों तक परिसीमन के खिलाफ डीएमके के विरोध का मुख्य कारण यह साफ डर था कि तमिलनाडु को 10 सीटें गंवानी पड़ सकती हैं। अप्रैल में स्टालिन ने परिसीमन बिल के ड्राफ्ट को जला दिया था और इसे काला कानून करार दिया था। पार्टी का कहना था कि अगर 2027 की जनगणना के आधार पर लोकसभा सीटों का पुनर्वितरण किया जाता है, तो तमिलनाडु जैसे राज्यों को अपना प्रतिनिधित्व खोना पड़ सकता है। डीएमके ने चेतावनी दी थी कि लोकसभा सीटों में तमिलनाडु की मौजूदा 7.18 प्रतिशत हिस्सेदारी कम हो सकती है। इसलिए उन्होंने 1971 की जनगणना के आधार पर सीटों की संख्या को अगले 25 सालों तक यथावत रखने की मांग की थी।

ये भी पढ़ें- सलेमपुर के चांदपलिया गांव में धान के पुआल को लेकर दो पक्षों में खूनी भिड़ंत

 बिल के साथ देने का कारण

डीएमके के एक अन्य नेता ने कहा कि सिर्फ इसलिए कि कांग्रेस चिंतित है। हम तमिलनाडु के हितों के खिलाफ नहीं जा सकते। अगर हमने पहले इस बिल का विरोध न किया होता, तो शायद हम यह प्रस्ताव खो देते। चूंकि बीजेपी इन दो मांगों को मानने के लिए तैयार है, इसलिए हमें कुछ खोना नहीं है। बल्कि भविष्य में और फायदा ही होगा। अगस्त में विधानसभा में टीवीके सरकार की ओर से पारित एक प्रस्ताव का डीएमके ने समर्थन किया था, जिसमें केंद्र से लोकसभा की मौजूदा संख्या (543 सीटें) को बनाए रखने की अपील की गई थी।

बिल को लेकर स्टालिन की  सलाह

एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट में स्टालिन ने कहा कि डीएमके तमिलनाडु के हितों से कभी समझौता नहीं करेगी और न ही अपने सिद्धांतों से पीछे हटेगी। उन्होंने कहा कि डीएमके इन दो मांगों पर मजबूती से कायम है और आगे भी कायम रहेगी। हमारे रुख में कोई बदलाव नहीं आया है और किसी भी तरह के समझौते का तो सवाल ही नहीं उठता। (इनपुट एजेंसी)

Location :  Chennai

Published :  28 November 2026, 9:45 AM IST

Advertisement