हिंदी
सपा प्रमुख ने बीजेपी पर बोला धावा
Lucknow: दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार को हुए अग्निकांड को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर धावा बोला है। सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा के बड़े-बड़े दावों करने वाली पार्टी है। यह हादसा शासन और प्रशासन की भारी विफलता को उजागर करती है।
सपा मुखिया ने कहा कि इस अग्निकांड ने भाजपा के शासन-प्रशासन की पोल खोल दी है। भाजपा सरकार में महा-भ्रष्टाचार के कारण कभी भी कहीं भी अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था और एक्सपायरी पर कोई काम नहीं किया जाता है, जिसका ख़ामियाज़ा आम जनता को अपनी जान देकर भुगतना पड़ता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में तो ऊपर-से-लेकर नीचे तक हर जगह भाजपाई बैठे हैं, देखना ये है कि अब वो इस लापरवाही और भ्रष्टाचार के लिए किसे दोषी ठहराएंगे। इस जानलेवा लापरवाही के लिए सख़्त से सख़्त कार्रवाई हो।
तीसरी बार दूल्हा बनेंगे Aamir Khan? 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड संग इस दिन ले सकते हैं फेरे
अखिलेश यादव ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। सपा प्रमुख पीड़ित परिवारों के लिए उचित मुआवजे और घायलों के लिए बेहतर मुफ्त इलाज की मांग की है।
गौरतलब है कि दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में 21 लोगों की मौत हो गई। मामले में दिल्ली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या समेत बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार होटल के मालिक लोकेश बजाज हैं और इसके संचालन में तीन साझेदार शामिल हैं।
पुलिस होटल के स्वामित्व, संचालन और सुरक्षा मानकों की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मृतकों में 17 विदेशी नागरिक शामिल हैं। मैक्स अस्पताल ने बताया कि 39 लोगों को लाया गया था, जिनमें 15 मरीज आईसीयू में हैं और 8 वेंटिलेटर पर हैं। एम्स में भी कई घायलों का इलाज जारी है।
पर्यावरण दिवस पर बांदा में रचा जाएगा इतिहास, रोपे जाएंगे रिकॉर्ड 54 लाख पौधे
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल विभाग ने 8 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया. इस भीषण हादसे में 40 से ज्यादा लोगों का सफल रेस्क्यू किया गया है। रेस्क्यू किए गए लोगों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई।
Location : Lucknow
Published : 3 June 2026, 6:15 PM IST