हिंदी
दुआ लिपा ने कैलम टर्नर से रचाई शादी (Img- Internet)
New Delhi: स्टेज पर अपनी आवाज से लाखों दिलों की धड़कन बढ़ाने वाली इंटरनेशनल पॉप स्टार दुआ लीपा (Dua Lipa) अब अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। सिंगर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड कैलम टर्नर (Callum Turner) के साथ 31 मई को शादी कर नई जिंदगी की शुरुआत कर दी है। दोनों ने लंदन के ओल्ड मैरीलेबोन टाउन हॉल में शादी की, जिसमें उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्तों ही शामिल हुए।
म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री के ये चर्चित कपल की शादी को पूरी तरह प्राइवेट रखने की कोशिश की गई थी, लेकिन जैसे ही सेरेमनी की फोटोज सामने आईं, वैसे ही इंटरनेट पर जमकर वायरल होने लगीं। समारोह भले ही छोटा था, लेकिन इसकी खूबसूरती और स्टाइल ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
वायरल तस्वीरों में दुआ लीपा बेहद अट्रैक्टिव व्हाइट कलर की डिजाइनर ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने कस्टम स्कर्ट और कोट के साथ व्हाइट हैट, मैचिंग ग्लब्स और शानदार फुटवियर पहने थे। वहीं, कैलम टर्नर क्लासिक नेवी ब्लू सूट में किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थें। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे मुस्कुराते हुए सेरेमनी से बाहर निकलते नजर आए।
लंदन में शादी के बंधन में बंधने के बाद अब नजरें इटली के खूबसूरत द्वीप सिसिली पर टिकी हैं। बता दें कि दुआ और कैलम यहां पर 17वीं सदी के विला में अपनी शादी का शानदार सेलिब्रेशन करने वाले हैं। खबर है कि यह सेलिब्रेशन तीन दिनों तक चलने वाला है। ऐसे में हर कोई उनके पति के बारे में जानना चाहता है।
कैलम टर्नर ब्रिटेन के जाने-माने एक्टर हैं, जिन्होंने मॉडलिंग से शुरुआत कर एक्टिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। कई फेमस फिल्मों और सीरीज में नजर आ चुके कैलम अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं और आज मनोरंजन जगत का एक जाना-पहचाना चेहरा हैं।
दुआ और कैलम के रिश्ते की खबरें लंबे समय से सुर्खियों में थीं। बता दें कि पिछले साल यह खूबसूरत कपल सगाई के बंधन में बंधे थें, जिसके बाद से फैंस उनकी शादी का इंतजार कर रहे थे। अब वह इंतजार खत्म हो गया है और दोनों ने अपनी लव स्टोरी को एक नए रिश्ते में बदल दिया है।
Location : New Delhi
Published : 1 June 2026, 4:03 PM IST
No related posts found.