उत्तर प्रदेश के 32 IPS में से 28 को नहीं मिल सका यूपी कैडर, केवल 4 की घर वापसी; देखिये पूरी सूची

सिविल सेवा परीक्षा 2024 को पास करके भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के लिए नियुक्त किये गये कुल अफसरों को कैडर अलॉट कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य से चयनित कुल 32 आईपीएएस अफसरों में से 28 को अन्य राज्यों का कैडर अलॉट किया गया है।

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 1 June 2026, 4:00 PM IST
google-preferred

New Delhi: सिविल सेवा परीक्षा 2024 के परिणाम के आधार पर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के लिए चयनित कुल 144 अफसरों के गृह मंत्रालय ने सोमवार को कैडर अलॉट कर दिया है। कैडर अलॉटमेंट का मामला कई दिनों से अटका था। उत्तर प्रदेश राज्य से चयनित कुल 32 आईपीएस अफसरों में से केवल 4 आईपीएस को ही यूपी कैडर मिल सका, जबकि शेष 28 आईपीएस को अलग-अलग राज्यों का कैडर अलॉट किया गया।

गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक देश के कुल 144 आईपीएस अफसरो में एक दर्जन यानि 12 आईपीएस अफसरों को उत्तर प्रदेश कैडर दिया गया है, जिन आईपीएस को उत्तर प्रदेश कैडर मिला है, उनमे से 4 को छोड़कर अन्य राज्यों से हैं।

उत्तर प्रदेश के मूल के आईपीएस और उनका कैडर

1. प्रणय मित्तल – यूपी कैडर (मूल उत्तर प्रदेश)
2. उत्कर्ष पाठक – यूपी कैडर (मूल उत्तर प्रदेश)
3. शगुन कुमार – सिक्किम
4. दीपक गुप्ता – मध्य प्रदेश
5. विवेक गर्ग – महाराष्ट्र
6. प्रियांशु अग्रवाल – महाराष्ट्र
7. अभिनव शर्मा – कर्नाटक
8. रजत सिंह – ओडिशा
9. मानसी सिंह – झारखंड
10. प्राची गुप्ता – असम मेघालय
11. युक्ति पांडे – त्रिपुरा
12. अदिति दुबे – असम मेघालय
13. हार्दिक गर्ग – वेस्ट बंगाल
14. वैभव सर्वेश पांडे – वेस्ट बंगाल
15. शुभम मिश्रा – वेस्ट बंगाल
16. रोहित गर्ग – तमिलनाडु
17. अक्ष निगम – त्रिपुरा
18. अश्विनी शुक्ला – मणिपुर
19. पारुल चौहान – नागालैंड
20. कुनाल कुमार – उत्तर प्रदेश (मूल उत्तर प्रदेश)
21. संजीव गुप्ता – महाराष्ट्र
22. शिवम यादव – मध्य प्रदेश
23. कुमारी वंदना – असम मेघालय
24. शकील अहमद – वेस्ट बंगाल
25. अमित कुमार यादव – हरियाणा
26. शिवम सिंह – आंध्र प्रदेश
27. आरयेन्द्र कुमार – उत्तर प्रदेश (मूल उत्तर प्रदेश)
28. शाह मौहम्मद – आंध्र प्रदेश
29. अंकुर गंगवार – नागालैंड
30. रंजन नवनीत सिंह – मध्य प्रदेश
31. अर्जित कुमार – असम मेघालय
32. आर्यन कैमी – नागालैंड

Location :  New Delhi

Published :  1 June 2026, 4:00 PM IST

Advertisement