हिंदी
यूपी के कन्नौज से एक चौंकाने वाली खबर सामने आयी है। शादी समारोह मे एक दूल्हे ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे युवक को कई गंभीर चोटें आयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावर दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना से विवाह स्थल पर अफरातफरी मच गई।
कन्नौज में दूल्ह ने युवक पर किया हमला
Kannauj: यूपी के कन्नौज से एक दिलदहलाने वाली खबर सामने आयी है। शादी समारोह मे एक दूल्हे ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे युवक को कई गंभीर चोटें आयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावर दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मामला छिबरामऊ क्षेत्र के कुंवरपुर बनवारी गांव का है। घायल युवक की पहचान सत्येंद्र कुमार के रूप में हुई है। हमलावर दूल्हे की पहचान खुशीराम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बारात फर्रुखाबाद जनपद से पहुंची थी।
हमले में घायल सत्येंद्र कुमार
जानकारी के अनुसार छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर बनवारी गांव निवासी राधा मोहन कश्यप की बेटी की रविवार को शादी थी। शाम करीब 8 बजे फर्रूखाबाद के बहादुरगंज तराई गांव के खुशीराम बारात लेकर पहुंचे थे। खुशीराम फर्रूखाबाद में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है।
रात भर बारातियों की आवभगत के साथ कार्यक्रम अच्छे से चला। सुबह 6 बजे बारातियों में कुछ लोग पड़ोसी सत्येंद्र कुमार के घर के बाहर बने निजी शौचालय का उपयोग करने लगे। पत्नी सोनी ने मना किया, पर वे नहीं माने। एक के बाद एक कई लोगों ने इस्तेमाल किया।
सुबह करीब 7 बजे दूल्हा खुशीराम भी शौच करने के लिए दोस्तों के साथ पहुंचा। सोनी ने अपने पति सत्येंद्र को बुला लिया। सत्येंद्र ने कही कि ये हमारा निजी शौचालय है। इसका इस्तेमाल मत करो। ये बात सुनकर खुशीराम आगबबूला हो गया।
दोनों पक्षों में गाली-गलौज होने लगी। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान खुशीराम ने शेरवानी से चाकू निकाला और सत्येंद्र पर जानलेवा वार कर दिया। बचने की कोशिश में चाकू सत्येंद्र के सीने के बायें हिस्से में घुस गई। इस बीच बचाव करने पहुंचे युवक के भाई जितेंद्र को भी बरातियों ने जमकर पीटा। जिससे वह भी घायल हो गया।
हमले में घायल पीड़ित का भाई जितेंद्र कुमार
घायल युवक के भाई जितेंद्र ने आरोप लगाया कि उस पर तमंचे की बट से हमला किया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक सतेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती।
Video: कन्नौज में पुरानी रंजिश ने लिया गंभीर रूप, चली गोलियां; युवक घायल
छिबरामऊ कोतवाली प्रभारी विष्णुकांत तिवारी ने बताया घायल सत्येंद्र की पत्नी सोनी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। दूल्हे समेत 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने बताया घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती किया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुट गई है।