नैनीताल में 31 दिन का एसी और रेफ्रिजरेटर रिपेयर प्रशिक्षण, ऐसे करें आवेदन
नैनीताल में बैंक ऑफ बड़ौदा–आरसेटी द्वारा 31 दिनों का मुफ्त एसी और रेफ्रिजरेटर रिपेयर प्रशिक्षण 27 जनवरी से शुरू हो रहा है। 18 से 50 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 35 सीटों में से 75% ग्रामीण क्षेत्र के बीपीएल और एनआरएलएम परिवारों के लिए आरक्षित हैं।