Raebareli: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी

यूपी के रायबरेली में सोमवार को सनसनीखेज मामला सामने आया है। खबर के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 1 December 2025, 7:35 PM IST
google-preferred

Raebareli: यूपी के रायबरेली में बछरावां थाना क्षेत्र में सोमवार को दर्दनाक घटना सामने आयी है। नहर की पुलिया के नीचे एक अज्ञात युवक का  शव बरामद हुआ। खबर के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

मृतक युवक की पहचान अभिषेक पुत्र राम कृपाल थाना शिवगढ़ के रूप में हुई है। घटना बछरावां थाना क्षेत्र स्थित नहरिया के पुल के पास हुई। शव मिलने के बाद परिजनों में मातम पसरा है। परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है।

Uttar Pradesh: रायबरेली में 4 महीने से बंद पड़ा रेलवे ओवर ब्रिज, लोगों में आक्रोश

जानकारी के अनुसार अज्ञात युवक का शव मिलने से घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई।

Raebareli News (6)

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

ग्रामीणों ने युवक की हत्या की आशंका जतायी है। उन्होंने कहा कि युवक की हत्या कर कर शव फेंका गया है। पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम घटना की  जांच पड़ताल कर रही है।

UP News: रायबरेली में फूड विभाग ने फैक्ट्री में छापा मार कर भारी मात्रा में पनीर कराया नष्ट,जानें पूरी खबर

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी और जो भी दोषी होगा उसे सजा दी जाएगी। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

खबर अपडेट हो रही है...

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 1 December 2025, 7:35 PM IST