Sultanpur: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से कर्मचारी की मौत

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक दर्दनाक हादसे में एक्सप्रेस-वे पर तैनात कर्मचारी की मौत हो गई। अखंडनगर थाना क्षेत्र में माइलस्टोन संख्या 172 के पास हुई दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हादसे की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 13 August 2026, 3:09 AM IST
google-preferred

Sultanpur: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार को भीषण हादसा हो गया। हादसे में  एक्सप्रेसवे पर कार्यरत एक कर्मचारी की मौत हो गई।  सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।   हादसा अखंडनगर थाना क्षेत्र में माइलस्टोन संख्या 172 के पास हुआ।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रामकिशोर मौर्य (36) के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहने वाले थे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार्यरत थे। बताया गया कि आजमगढ़ की ओर से लखनऊ जा रही एक इकोस्पोर्ट्स कार ने लापरवाही से उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बस इतना सा था कसूर… सुलतानपुर में बहन का बचाव करने पर दबंगों ने लाठियों से बोला धावा, मचा हड़कंप

पुलिस की कार्रवाई

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

TTFI Suspended: चुनावी चकलस में फंसा टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया, खेल मंत्रालय ने किया निलंबित, कई खिलाड़ी फंसे अधर में

मामले में पुलिस का बयान

क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के कारणों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

Location :  Sultanpur

Published :  13 August 2026, 3:09 AM IST

Advertisement