सुल्तानपुर में इस जिद्द के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने ऐसे उतारा नीचे

सुलतानपुर में मां ने फोन पर बात करने से रोका तो किशोरी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। फिर उसने ऐसा कदम उठाया कि पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। दो घंटे तक लोगों की सांसे थमी रही।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 11 November 2026, 11:18 PM IST
google-preferred

Sultanpur: चांदा कोतवाली क्षेत्र के सदरपुर गांव में बुधवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़कर बैठ गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। युवती की जान को खतरे में देखते हुए पुलिस और प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया।

सूचना मिलते ही सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति की कमान संभाली। युवती की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मोबाइल टावर का जनरेटर बंद कराने के साथ ही बिजली आपूर्ति भी कटवा दी गई। इसके बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया गया।

सीओ लंभुआ ने बताया कि युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं। रेस्क्यू अभियान जारी है और उसे सकुशल नीचे लाने की कोशिश की जा रही है।

रात के अंधेरे में मौके पर जुटी भीड़

ये था मामला 

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली लड़की(15) का गांव के ही एक लड़के से करीब 2 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दोनों एक-दूसरे शादी करना चाहते हैं। लेकिन दोनों के परिवार वाले शादी के पक्ष में नहीं हैं। शाम को लड़की घर पर अपने प्रेमी से बात कर रही थी।

इस दौरान उसकी मां ने फोन से बात करने पर मान किया, इससे वह नाराज होकर गांव के पास स्थित मोबाइल टावर पर करीब 60 ऊंचाई पर चढ़ गई। गांवावालों पहले उसे नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन वह प्रेमी को बुलाकर शादी कराने की जिद करने लगी।

पुलिस की कार्रवाई 

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक चांदा थाना राजकुमार वर्मा पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल लड़कीको मनाने की कोशिश की। प्रभारी निरीक्षक की बात नहीं मानी। इसके बाद सीओ रितिक कपूर मौके पर पहुंचे।

IPL 2027 का महा-ट्रेड, पंजाब में गए हार्दिक पांड्या, मुंबई में अर्शदीप की एंट्री; ऋषभ पंत की दिल्ली में घर वापसी

इस शर्त पर उतरी नीचे 

सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर के समझाने पर करीब 2 घंटे के बाद वह टावर से नीचे उतरी। इसके बाद पुलिस ने उसे मां के हवाले कर दिया। लड़की ने कहा- हमारी उसी लड़के से शादी कराई जाए, उसका कोई भी विरोध न करें।

Taj Mahal Security Breach: ताजमहल के एंटी-ड्रोन वाच टावर तक पहुंचे विदेशी पर्यटक, सुरक्षा में लापरवाही की जांच शुरू

सीओ का बयान 

 किशोरी के मोबाइल टॉवर पर चढ़ने की सूचना पर पुलिस तत्काल फोर्स के सात घटनास्थल पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी और एंबुलेंस को मौके पर पहुंचाया गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने बातचीत कर लड़की को समझाया-बुझाया। उसे सकुशल नीचे उतार लिया गया है।

Location :  Sultanpur

Published :  11 November 2026, 11:10 PM IST

Advertisement