हिंदी
टीटीएफआई पर चला सरकार का चाबुक
New Delhi: खेल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल भारतीय खेल मंत्रालय ने बुधवार 12 अगस्त को टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया को सस्पेंड करने के साथ उसकी मान्यता निलंबित कर दी है जिसमें भारतीय ओलंपिक संघ से कहा कि वह इस खेल के कामकाज को संभालने के लिए एक तदर्थ समिति बनाए।
मंत्रालय ने भारतीय ओलंपिक संघ से कहा है कि वह अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ से सलाह लेकर अंतरिम प्रशासनिक व्यवस्था तैयार करे। इसके लिए एक अंतरिम समिति बनाई जाएगी, जो महासंघ की नियमित व्यवस्था बहाल होने तक खेल से जुड़े जरूरी काम देखेगी।
खेल मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा कि पहले जारी किए गए ‘कारण बताओ नोटिस’ का ‘संतोषजनक जवाब’ नहीं मिलने और समय पर चुनाव न कराने की वजह से भारतीय टेबल टेनिस महासंघ की मान्यता निलंबित की गई है। मंत्रालय के इस फैसले का सीधा असर देश में टेबल टेनिस के प्रशासनिक कामकाज पर पड़ेगा। फिलहाल, फेडरेशन की मान्यता निलंबित रहने तक IOA की ओर से बनाई जाने वाली कमिटी इसकी देखरेख करेगी।
मंत्रालय ने भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) को देशभर में टेबल टेनिस का एडमिनिस्ट्रेशन संभालने के लिए एक कमिटी बनाने का निर्देश दिया है। यह कमिटी TTFI में शासन व्यवस्था बहाल होने तक फेडरेशन के कामकाज की देखरेख करेगी।
कैश कांड: यशवंत जस्टिस वर्मा के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई, तीन आरोप तय होने के बाद क्या होगा आगे
खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर असर
फेडरेशन के सस्पेंड होने से खिलाड़ियों के लिए को इंटरनेशनल टूर्नामेंट खेलने में मुश्किल हो सकती है। हालांकि, भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) द्वारा गठित एड-हॉक कमिटी का मुख्य उद्देश्य खेल के प्रशासन को सुचारू रखना है ताकि खिलाड़ियों की भागीदारी प्रभावित न हो। फिर भी, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता और टूर्नामेंट्स में भाग लेने के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं (जैसे ITTF) के साथ समन्वय जरूरी होता है।
मान्यता निलंबित होने के बाद फेडरेशन को मिलने वाली सरकारी फंडिंग रुक सकती है, क्योंकि फंड केवल मान्यता प्राप्त संस्थाओं को ही मिलता है।
गौरतलब है कि भारतीय टेबल टेनिस महासंघ की अध्यक्ष मेघना अहलावत हैं। वह महासंघ की पहली महिला अध्यक्ष हैं और दिसंबर 2022 में उन्होंने पद संभाला था। मेघना अहलावत हरियाणा के विधायक दुष्यंत चौटाला की पत्नी हैं। उनके ससुर अजय सिंह चौटाला भी पहले महासंघ के अध्यक्ष रह चुके हैं।
Location : New Delhi
Published : 12 August 2026, 11:04 PM IST