हिंदी
एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Img- Pinterest)
Mumbai: अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में जेल जाने के बाद अपनी ज़िंदगी में आए सबसे मुश्किल दौर पर सालों बाद खुलकर बात की है। मशहूर कॉमेडियन तन्मय भट्ट के यूट्यूब वीडियो में शामिल हुईं रिया ने बेहद मजाकिया और बेबाक अंदाज़ में बताया कि कैसे उस विवाद के बाद लोग उनके सामने आते ही अपना व्यवहार बदल लेते थे।
रिया ने बताया कि जेल से बाहर आने के बाद जब भी वे किसी कमरे या महफिल में जाती थीं, जहाँ लोग आपस में हँस-मज़ाक कर रहे होते थे, तो उनकी एंट्री होते ही अचानक सन्नाटा छा जाता था। लोग अपनी बातचीत का टोन बदलकर बहुत ही गंभीर और हमदर्दी भरी आवाज़ में पूछते थे, "ओह हाय रिया, तुम कैसी हो?" रिया ने कहा कि अगर वे उस दौर में खुद पर कोई मज़ाक भी करतीं, तो कमरे का माहौल बहुत भारी और असहज हो जाता था।
शो के दौरान तन्मय भट्ट और कॉमेडियन रोहन जोशी ने उस समय की मीडिया रिपोर्टिंग का मज़ाक उड़ाया, जब रिया के एक साधारण व्हाट्सएप मैसेज 'Imma bounce' (मैं निकलती हूँ) का मतलब गलत निकालकर 'चेक बाउंस' से जोड़ दिया गया था। इस बेतुकी बात पर चुटकी लेते हुए रिया ने हँसते हुए कहा कि अब तो वे मैसेज में किसी की सामान्य बात पर भी साफ-साफ लिखने को कहती हैं ताकि कोई नया बखेड़ा न खड़े हो।
Suniel Shetty: लिट्टी-चोखा खाने आए या फिल्म शूट करने? पटना पहुंचे सुनील शेट्टी ने खोल दिया बड़ा राज!
रिया ने मुस्कुराते हुए कॉमेडियंस से कहा, "अच्छा है, आप लोगों को मेरा ट्रॉमा (दर्द) बहुत एंटरटेनिंग लगता है। कम से कम कोई तो इस पर हँस पा रहा है।" वर्कफ्रंट की बात करें तो रिया चक्रवर्ती जल्द ही करण जौहर द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' के दूसरे सीज़न में नज़र आने वाली हैं, जो 13 अगस्त से अमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा।
Location : Mumbai
Published : 12 August 2026, 3:40 PM IST