The MTA Speaks: JPSC-JSSC पर बवाल, नौकरी, परीक्षा और भविष्य की लड़ाई… क्यों सड़क पर उतरे हजारों छात्र?
रांची में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी है। छात्र कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच, परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं। सरकार ने अलग-अलग छात्र गुटों से बातचीत का फैसला किया है। 10 अगस्त को विधानसभा मार्च प्रस्तावित है।