Jharkhand Protest: छात्रों के प्रदर्शन से हिला JPSC, आयोग के तीन सदस्यों का इस्तीफा, परीक्षाएं होंगी रद्द

झारखंड में JPSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच आयोग में बड़ा बदलाव हुआ है। तीन वरिष्ठ सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा देकर त्यागपत्र राज्यपाल को भेज दिया है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 9 August 2026, 7:46 PM IST
google-preferred

Ranchi: झारखंड में परिक्षाओं में कथित धांधली को लेकर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। छात्रों के आंदोलन के सामने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और सरकार को झुकना पड़ा। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के तीन वरिष्ठ सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही सरकार ने जांच कराने और परीक्षाएं रद्द करने की घोषणाएं की हैं।

जेपीएससी से इस्तीफा देने वालों में आयोग की वरिष्ठ सदस्य अजीता भट्टाचार्य, डॉ. जमील अहमद और अनिमा हांसदा हैं। तीनों ने अपना त्यागपत्र राज्यपाल को भेजा है। परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और धांधली के आरोपों को लेकर आयोग पहले से ही विवादों में है। अभ्यर्थियों के लगातार आंदोलन और पारदर्शी जांच की मांग के बीच तीन सदस्यों का एक साथ इस्तीफा बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है।

खबर अपडेट जारी है...

Location :  Ranchi

Published :  9 August 2026, 6:49 PM IST

Related News

Advertisement