झारखंड में युवा आंदोलन की बड़ी जीत: गड़बड़ियों के बाद सोरेन सरकार ने रद्द कीं 44 परीक्षाएं, छात्रों में खुशी की लहर
छात्र आंदोलन के बीच झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 44 भर्ती परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। मंगलवार देर रात जारी आदेश के अनुसार, ये सभी परीक्षाएं गड़बड़ियों और अनियमितताओं के कारण निरस्त की गई हैं।