Jharkhand News: झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष बने L Khiyangte

झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव और भारतीय प्रशासनिक सेवा के सीनियर अधिकारी एल खियांग्ते को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 27 February 2025, 4:54 PM IST
google-preferred

रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को राज्य सरकार के प्रस्ताव पर तत्काल निर्णय लेते हुए राज्य के पूर्व मुख्य सचिव एल. खियांग्ते को झारखंड लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया।

राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि राज्य में नियुक्ति प्रक्रिया तेज होगी तथा आयोग द्वारा सभी परीक्षाओं का संचालन निर्धारित कैलेंडर के अनुरूप समयबद्ध और सुचारु रूप से हो सकेगा। आयोग की कार्यप्रणाली में गति एवं पारदर्शिता आएगी।

बता दें कि 6 महीने से जेपीएससी का अध्यक्ष पद खाली था। राज्यपाल संतोष गंगवार ने गुरुवार को राज्य सरकार के प्रस्ताव पर तत्काल निर्णय लेते हुए राज्य के पूर्व मुख्य सचिव एल। ख्यांगते को जेपीएससी का अध्यक्ष नियुक्त किया।

गौरतलब है कि 1988 बैच के आईएएस अधिकारी एल ख्यांगते को हेमंत सोरेन सरकार ने 6 दिसंबर, 2023 को राज्य का मुख्य सचिव नियुक्त किया था।

Published : 
  • 27 February 2025, 4:54 PM IST

Advertisement
Advertisement