Pratapgarh: अखिलेश यादव की हिरासत पर भड़के सपाई, सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के विरोध की गूंज अब उत्तर प्रदेश के जिलों में भी सुनाई देने लगी है। प्रतापगढ़ में सपा कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौराहा पर जोरदार धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 22 July 2026, 1:26 AM IST
google-preferred

Pratapgarh: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के विरोध में प्रतापगढ़ में सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अंबेडकर चौराहा पर एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने और छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन करने जा रहे थे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।

दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारे लगाए

सपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे लेकर केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने की कार्रवाई की कड़ी निंदा की और कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध हर नागरिक और राजनीतिक दल का संवैधानिक अधिकार है। विपक्षी नेताओं को हिरासत में लेकर जनहित के मुद्दों को दबाया नहीं जा सकता।

छात्रों के आंदोलन में पश्चिमी यूपी के किसानों की एंट्री, गाजीपुर बॉर्डर समेत यूपी बार्डरों पर पुलिस का पहरा

पार्टी आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी

पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि समाजवादी पार्टी छात्रों, युवाओं, किसानों और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी। उन्होंने सरकार से मांग की कि विपक्षी नेताओं के साथ इस तरह की कार्रवाई बंद की जाए और छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए उनसे बातचीत की जाए।

धरना-प्रदर्शन में जिले के कई वरिष्ठ सपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं के आक्रोश को देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने पूरे कार्यक्रम पर नजर बनाए रखी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए।

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी से भड़के सपाई, पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल की अगुवाई में सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन

सपा नेताओं ने चेतावनी

प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि लोकतांत्रिक आवाजों को इसी तरह दबाने का प्रयास किया गया, तो पार्टी आगे और बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी।

Location :  Pratapgarh

Published :  22 July 2026, 1:15 AM IST

Related News

Advertisement