Pratapgarh: अखिलेश यादव की हिरासत पर भड़के सपाई, सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के विरोध की गूंज अब उत्तर प्रदेश के जिलों में भी सुनाई देने लगी है। प्रतापगढ़ में सपा कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौराहा पर जोरदार धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।