हिंदी
नौतनवा एसडीएम कुणाल (Img: Dynamite News)
Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा के अंतिम छोर पर स्थित संवेदनशील नौतनवा तहसील को नया उपजिलाधिकारी मिल गया है। नवागत एसडीएम कुणाल ने पदभार ग्रहण करते ही अपनी कार्यशैली और प्राथमिकताओं का खाका स्पष्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन उनकी पहली प्राथमिकता होगी, ताकि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।
भारत-नेपाल अंतराष्ट्रीय सीमा से सटी नौतनवा तहसील प्रशासनिक और सुरक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। यहां तस्करी, अवैध कारोबार, अराजक गतिविधियां, भूमि विवाद और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दे प्रशासन के लिए लगातार चुनौती बने रहते हैं। ऐसे में नवागत एसडीएम के सामने इन चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटना बड़ी जिम्मेदारी होगी।
एसडीएम कुणाल ने बताया कि इससे पहले उनकी तैनाती सिद्धार्थनगर जनपद में रही है। भूमि विवादों के संबंध में उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार पिछले एक वर्ष के लंबित और निस्तारित मामलों की भी समीक्षा (रिविजिट) की जाएगी, ताकि यह देखा जा सके कि उनमें और किस प्रकार गुणवत्तापूर्ण सुधार किया जा सकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में आने वाले सभी भूमि विवादों का निष्पक्ष, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
भारत-नेपाल सीमा के अंतिम छोर पर स्थित संवेदनशील नौतनवा तहसील को नए उपजिलाधिकारी कुणाल मिले हैं। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पहली प्राथमिकता शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का पारदर्शी, प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन होगी, ताकि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ… pic.twitter.com/RhYo2Qn5AA
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) July 21, 2026
उन्होंने कहा कि तहसील प्रशासन और बार-बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा, जिससे न्यायिक एवं राजस्व संबंधी मामलों का त्वरित और सुचारु निस्तारण हो सके तथा आम लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
ये भी पढ़ें- महराजगंज में आबकारी विभाग में रिश्वतखोरी का दावा, अब एंटी करप्शन जांच से खुलेगा राज
भारत-नेपाल सीमा से जुड़े इस क्षेत्र में खाद, बीज और अन्य वस्तुओं की तस्करी लंबे समय से चिंता का विषय रही है। इस चुनौती पर एसडीएम कुणाल ने कहा कि पुलिस, एसएसबी और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा। सीमावर्ती क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। नवागत एसडीएम ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान, पारदर्शी प्रशासन और जनहित के कार्यों को पूरी ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
Location : Maharajganj
Published : 21 July 2026, 4:59 PM IST