महराजगंज में आबकारी विभाग में रिश्वतखोरी का दावा, अब एंटी करप्शन जांच से खुलेगा राज

महराजगंज के आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी के आरोपों ने अब नया मोड़ ले लिया है। जिला आबकारी अधिकारी अतुल चंद द्विवेदी के खिलाफ शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन संगठन का दरवाजा खटखटाया है, जिसके बाद मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 21 July 2026, 12:43 AM IST
google-preferred

Maharajganj: जनपद के आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। जिला आबकारी अधिकारी अतुल चंद द्विवेदी पर लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद शिकायतकर्ता ने अब एंटी करप्शन संगठन में भी शिकायत दर्ज कराई है। इस घटनाक्रम के बाद पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग और तेज हो गई है। वहीं, जिला आबकारी अधिकारी ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें पूरी तरह निराधार बताया है।

रिश्वत मांगने और 8 लाख रुपये ट्रांसफर कराने का आरोप

कोल्हुई थाना क्षेत्र के जिग्निहा गांव निवासी एवं लाइसेंसी देशी शराब दुकान संचालक संदीप विश्वकर्मा ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि दुकान संचालन के नाम पर पहले प्रतिमाह ₹5 हजार और बाद में लाखों रुपये की मांग की गई।

शिकायतकर्ता का दावा है कि 2 जून 2026 को तत्कालीन आबकारी इंस्पेक्टर दीपेंद्र त्रिपाठी उन्हें सरकारी वाहन से बैंक ले गए, जहां उनके खाते से मिर्णापलिनी सिंह के खाते में 8 लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए। संदीप का कहना है कि यह सब जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर हुआ।

14 लाख रुपये नकद मांगने का भी आरोप

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि जिला आबकारी अधिकारी ने कार्यालय में बुलाकर 14 लाख रुपये नकद की मांग की थी। रकम देने में असमर्थता जताने पर बैंक के माध्यम से भुगतान कराने का दबाव बनाया गया। शिकायतकर्ता ने पूरे घटनाक्रम के वीडियो, ऑडियो और बैंक लेनदेन से जुड़े दस्तावेज होने का दावा किया है।

खबर के बाद बदले हालात, बैंक में भी दिया आवेदन

संदीप विश्वकर्मा का आरोप है कि शिकायत के बाद उनकी देशी शराब दुकान के लिए गोदाम से माल की निकासी रोक दी गई थी, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ। हालांकि, मामला प्रमुखता से सामने आने के बाद विभाग द्वारा निकासी दोबारा शुरू करा दिया गया। इसके साथ ही शिकायतकर्ता ने संबंधित बैंक शाखा में आवेदन देकर मृणालिनी सिंह के खाते को जांच पूरी होने तक होल्ड करने की मांग भी की है।

महराजगंज में पनीर की दुकान पर फूड विभाग का बड़ा छापा! सैंपल सीज, लाइसेंस न मिलने पर शुरू हुई कार्रवाई

जांच पर टिकी निगाहें

अब इस पूरे मामले में सभी की निगाहें जांच एजेंसियों पर टिकी हैं। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी और एंटी करप्शन संगठन से निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर, जिला आबकारी अधिकारी अतुल चंद द्विवेदी ने सभी आरोपों को निराधार बताया है, जबकि तत्कालीन आबकारी इंस्पेक्टर दीपेंद्र त्रिपाठी ने कहा है कि वह उचित समय पर अपना पक्ष रखेंगे। जांच के निष्कर्ष आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

महराजगंज: गौरक्षा धर्मयुद्ध यात्रा पर पहुंचे जगद्गुरु शंकराचार्य का डाइनामाइट न्यूज़ पर एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

शिकायतकर्ता संदीप का बड़ा बयान

संदीप ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि मेरा किसी भी प्रकार का किसी से लेनदेन या उधारी का कोई मामला नहीं था।जिसके खाते में पैसा ट्रांसफर करने के लिए जिला आबकारी अधिकारी अतुल चंद द्विवेदी ने बोला था मै उनको जानता भी नहीं हूं।

 

Location :  Maharajganj

Published :  21 July 2026, 12:35 AM IST

Related News

Advertisement