मिर्जापुर में गूंजी ‘आरक्षण हटाओ, देश बचाओ’ की हुंकार, करणी सेना की अगुवाई में सड़क पर उतरे लोग

मिर्जापुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नेतृत्व में आरक्षण के विरोध में पैदल मार्च निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने घंटाघर से कचहरी तक रैली निकालकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और जातिगत आरक्षण समाप्त कर सभी नागरिकों को समान अवसर देने की मांग की।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 10 August 2026, 1:14 PM IST
google-preferred

Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में क्रांति दिवस के अवसर पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नेतृत्व में रविवार को मिर्जापुर में आरक्षण के विरोध में पैदल मार्च निकाला गया। घंटाघर से कचहरी तक निकले इस मार्च में विभिन्न समाजों के लोगों ने हिस्सा लिया और जातिगत आरक्षण समाप्त करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।

घंटाघर से कचहरी तक निकला पैदल जुलूस

प्रदर्शनकारियों ने घंटाघर से कचहरी तक पैदल मार्च करते हुए "आरक्षण हटाओ, देश बचाओ" और "प्रतिभा का सम्मान करो" जैसे नारे लगाए। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

Mirzapur: कुर्सी के रोब में हदें पार? कृषि विभाग के कर्मियों ने खोला मोर्चा, अफसर की प्रताड़ना के खिलाफ सड़क पर उतरे कर्मचारी

जातिगत आरक्षण समाप्त करने की मांग

प्रधानमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि जातिगत आरक्षण व्यवस्था समाप्त कर सभी नागरिकों को समान अवसर दिए जाएं। ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान व्यवस्था से योग्यता और प्रतिभा प्रभावित हो रही है तथा समाज में भेदभाव और संघर्ष की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

Mirzapur: गंगा में अचानक बढ़ने लगा पानी, घाट पर पहुंचने वालों ने देखा हैरान करने वाला नजारा

बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

प्रदर्शन में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार, पंडित साधु तिवारी, अरविंद तिवारी, अभिषेक सिंह धवल, शिवम सिंह, पंचम सिंह, रोहित सिंह, डॉ. अवनीश सिंह समेत बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे।

Location :  Mirzapur

Published :  10 August 2026, 1:14 PM IST

Advertisement