सपा सांसद इकरा हसन से “निकाह” की ख्वाहिश रखने वाला योगेंद्र राणा फरार, मोबाइल भी स्विच ऑफ किया
करणी सेना नेता ठाकुर योगेंद्र राणा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कैराना से सांसद इकरा हसन से ‘निकाह’ की ख्वाहिश जाहिर की। इसके अलावा उन्होंने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई अकबरुद्दीन ओवैसी पर भी अशोभनीय टिप्पणियां कीं। योगेंद्र राणा का कहना था कि अगर ओवैसी उन्हें ‘जीजा’ कहेंगे तो उन्हें अच्छा लगेगा।