हिंदी
करणी सेना ने डीएफओ को सौंपा ज्ञापन
Ramnagar: मोहल्ला कंजर पड़ाव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय की स्थिति को लेकर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि आस-पास के गरीब परिवारों के बच्चे एक जर्जर टीन शेड में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जो किसी भी समय हादसे का कारण बन सकता है।
बुधवार को करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया को ज्ञापन सौंपा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सूरज चौधरी ने कहा कि जिस स्थान पर बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं, वह टीन शेड काफी क्षतिग्रस्त हो चुका है और कभी भी ढह सकता है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को गंभीर खतरा बना हुआ है।
सूरज चौधरी ने कहा कि सरकार सभी वर्गों के बच्चों को समान शिक्षा देने का दावा करती है, लेकिन इस विद्यालय की हालत देखकर ये दावे खोखले साबित होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया है।
करणी सेना ने डीएफओ से मांग की कि विद्यालय के लिए आवश्यक भूमि को शिक्षा विभाग को हस्तांतरित किया जाए, ताकि यहां पक्के भवन का निर्माण संभव हो सके। संगठन का कहना है कि भूमि मिलने के बाद भवन निर्माण से बच्चों को सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।

ज्ञापन प्राप्त करने के बाद डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया ने मामले को गंभीरता से लेने की बात कही। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक माह के भीतर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
करणी सेना ने स्पष्ट किया कि यदि एक माह के भीतर सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया, तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा मामला किसी भी हाल में नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।
Ramnagar News: कई दिनों का खौफ, क्या अब मिली राहत? द्रोणासागर टीले पर पांचवां गुलदार पिंजरे में कैद
स्थानीय लोगों का भी कहना है कि प्राथमिक स्तर पर पढ़ रहे बच्चों के लिए सुरक्षित भवन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन से जल्द निर्णय लेने और विद्यालय भवन निर्माण की दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की है।
Location : Ramnagar
Published : 18 February 2026, 6:48 PM IST