भीलवाड़ा पुलिस का बड़ा खुलासा: फर्जी कागजात से जमीन हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार, ऐसे चढ़ा हत्थे
भीलवाड़ा पुलिस ने धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेज़ तैयार करने वाले व 11 मामलों में वांछित शातिर आरोपी सांवरमल शर्मा को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। आरोपी ने अपने रिश्तेदार की जमीन को आधार व पैन कार्ड के माध्यम से धोखे से अपनी पत्नी के नाम करवा दिया था।