Ramnagar Encounter: जंगल में पुलिस को देखते ही बदमाश ने खोल दी फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली
नैनीताल के रामनगर में मालधन के जंगल में पुलिस और वांटेड बदमाश चंदन सागर के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने फायरिंग की, जिसके जवाब में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके खिलाफ करीब 15 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।