देवरिया में मौत की गुत्थी उलझी, चार बच्चों की मां की संदिग्ध हालत में गई जान

देवरिया में बुधवार शाम एक महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। मदनपुर थाना क्षेत्र के गनियारी गांव में 36 वर्षीय महिला की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौत की वजहों का पता लगाया जा रहा है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 13 August 2026, 3:30 AM IST
google-preferred

Deoria: जनपद के मदनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी में बुधवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 36 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही मदनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई।

मृतका की पहचान रीता देवी पत्नी बेचन यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

मृतका का फाइल फोटो

परिजनों के अनुसार, बुधवार शाम करीब 6 बजे रीता देवी की अचानक तबीयत खराब हुई। परिवार के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

TTFI Suspended: चुनावी चकलस में फंसा टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया, खेल मंत्रालय ने किया निलंबित, कई खिलाड़ी फंसे अधर में

चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया

रीता देवी अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गई हैं। उनके बच्चों छाया, माया, डिंपल और विशाल का मां की मौत के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं।

रात के अंधेरे में चोरी, दिन के उजाले में हथकड़ी; देवरिया में कुख्यात का काला कारनामा उजागर

पुलिस की कार्रवाई

बताया जा रहा है कि रीता देवी का मायका गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बलथर गांव में है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो सकेगा।

Location :  Deoria

Published :  13 August 2026, 3:28 AM IST

Related News

Advertisement