हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप; पति पर मारपीट का भी दावा
हाथरस के सासनी क्षेत्र में 35 वर्षीय विवाहिता उपासना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताते हुए पति पर शराब के नशे में मारपीट और इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।