हिंदी
चोरी की 8 बैटरियों के साथ आरोपी गिरफ्तार (Img: Dynamite News)
Deoria: गौरीबाजार पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक आरोपी को चोरी की आठ बैटरियों और अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी डिपो के बाहर खड़े टैंकरों से बैटरियां चोरी करता था। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 11/12 अगस्त की रात ग्राम इटवा बगीचे के पास मेन रोड पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से एक संदिग्ध व्यक्ति के बारे में सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
Deoria: 520 रुपये और पर्स के साथ खंडहर मकान में छिपा था आरोपी, लूट के मामले में पुलिस ने ऐसे दबोचा
गिरफ्तार आरोपी की पहचान उपेन्द्र गोड़ (30) पुत्र रामानन्द गोड़, निवासी बहियारी बघेल, थाना भाटपार रानी, देवरिया के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से आठ चोरी की बैटरियां और एक अवैध चाकू बरामद किया गया।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बरामद बैटरियां डिपो के बाहर खड़े टैंकरों से चोरी की थीं। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि चोरी की इन घटनाओं में आरोपी के साथ कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।
गौरीबाजार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 342/2026 के तहत धारा 303(2), 317(2) बीएनएस और 4/25 आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
Location : Deoria
Published : 12 August 2026, 7:40 PM IST